Realme P4R 5G लॉन्च से पहले चर्चा में, फीचर्स ने चौंकाया

Realme P4R 5G लॉन्च से पहले चर्चा में, फीचर्स ने चौंकाया

7 mins read
1 views
June 2, 2026

Realme P4R 5G Launch: Realme ने भारत में अपने नए स्मार्टफोन Realme P4R 5G को टीज करना शुरू कर दिया है। कंपनी ने इस डिवाइस के लिए एक खास माइक्रोसाइट भी तैयार की है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि फोन जल्द भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल, कंपनी ने फोन के सभी फीचर्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि यह स्मार्टफोन बैटरी और पावरफुल परफॉर्मेंस पर फोकस करेगा।

Realme ने इस फोन के लिए ‘Power For Real’ टैगलाइन का इस्तेमाल किया है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि लंबी बैटरी लाइफ इस डिवाइस की सबसे बड़ी खासियत हो सकती है। P सीरीज को कंपनी खास तौर पर युवा और महत्वाकांक्षी यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश करती है और P4R भी इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

Realme P4R 5G जल्द भारत में जल्द लॉन्च, फोन में 8000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

कीमत को लेकर क्या कहती हैं लीक रिपोर्ट्स?

लॉन्च से पहले Realme P4R की रिटेल बॉक्स इमेज ऑनलाइन सामने आई है। टिप्स्टर संजू द्वारा शेयर की गई जानकारी के अनुसार, 6GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट के बॉक्स पर 44,999 रुपये की MRP लिखी हुई दिखाई दी है। हालांकि, स्मार्टफोन कंपनियां अक्सर बॉक्स पर वास्तविक बिक्री कीमत से ज्यादा एमआरपी दर्ज करती हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि Realme P4R की वास्तविक कीमत 30,000 रुपये से कम वाले सेगमेंट में हो सकती है। आधिकारिक लॉन्च के बाद ही इसकी सही कीमत सामने आएगी।

READ MORE: Selfie Mirror के साथ Realme 16 5G लॉन्च, जानें फीचर्स

संभावित स्पेसिफिकेशन्स

लीक्स के मुताबिक, Realme P4R में 6.8 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। यह फीचर गेमिंग और स्मूद स्क्रॉलिंग अनुभव को बेहतर बना सकता है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8,000mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है। इसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह फोन उन यूजर्स को आकर्षित कर सकता है जो लंबे समय तक फोन का इस्तेमाल करते हैं।

कैमरा और अन्य फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में 5,300mm वेपर-चैंबर कूलिंग सिस्टम मिलने की भी चर्चा है, जो लंबे समय तक गेमिंग या भारी उपयोग के दौरान डिवाइस को ठंडा रखने में मदद कर सकता है। इसमें पल्स नोटिफिकेशन लाइट भी देखने को मिल सकती है। लीक जानकारी के अनुसार, फोन की मोटाई 8.88mm और वजन 224 ग्राम हो सकता है।

READ MORE: Motorola, OPPO और Realme के दमदार फोन लॉन्च, जानें फीचर्स

स्टोरेज और कलर ऑप्शन

Realme P4R को 4GB + 128GB, 6GB + 128GB और 6GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। वहीं कलर विकल्पों में Silver Glare, Titanium Glare और Lavender Glare शामिल हो सकते हैं।

क्या यह Realme 16T का रीब्रांडेड वर्जन होगा?

दिलचस्प बात यह है कि Realme P4R के लीक फीचर्स काफी हद तक Realme 16T से मेल खाते हैं। इसी वजह से चर्चा है कि यह फोन Realme 16T का रीब्रांडेड मॉडल हो सकता है, जिसे नए डिजाइन और नई ब्रांडिंग के साथ पेश किया जाएगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

LinkedIn Profile Optimization Guide
Previous Story

LinkedIn Profile Optimization Guide: ज्यादा Reach और Job Opportunities कैसे पाएं?

Gold Rate 2 June: जानें आपके शहर में 18K, 22K और 24K सोने का भाव
Next Story

Gold Rate 2 June: जानें आपके शहर में 18K, 22K और 24K सोने का भाव

Latest from Gadgets

Don't Miss