Nvidia RTX: Nvidia और Microsoft ने मिलकर एक ऐसा नया प्लेटफॉर्म तैयार किया है जो आपके कंप्यूटर को पूरी तरह बदल देगा। अब PC सिर्फ एक साधारण मशीन नहीं रहेगी, बल्कि यह एक स्मार्ट AI असिस्टेंट की तरह काम करेगी। सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए इंटरनेट या क्लाउड की जरूरत नहीं होगी, सारे काम सीधे आपके डिवाइस पर होंगे।
Nvidia और Microsoft ने मिलकर RTX Spark AI प्लेटफॉर्म पेश किया है। यह नई तकनीक AI एजेंट्स को सीधे PC पर चलाने में सक्षम होगी और बेहतर सुरक्षा के साथ तेज प्रदर्शन देगी।
RTX Spark Superchip इस पूरे सिस्टम की असली ताकत
इस प्लेटफॉर्म का सबसे अहम हिस्सा है RTX Spark Superchip। यह चिप 1 पेटाफ्लॉप तक की AI पावर देती है। इसमें Nvidia और MediaTek ने मिलकर 20-कोर CPU बनाया है। साथ में 6,144 कोर वाला GPU, 5th जेनरेशन के Tensor Cores और 128GB तक की यूनिफाइड मेमोरी भी है। यानी बड़े से बड़े AI मॉडल बिना किसी रुकावट के चलेंगे।
घर पर ही चलेंगे 120 अरब पैरामीटर वाले AI मॉडल
Nvidia का दावा है कि यह सिस्टम 120 बिलियन पैरामीटर वाले बड़े AI मॉडल लोकल डिवाइस पर ही चला सकता है। 10 लाख टोकन तक का कॉन्टेक्स्ट विंडो भी सपोर्ट होगा। इसके अलावा रियल-टाइम 3D रेंडरिंग और 12K वीडियो एडिटिंग जैसे भारी काम भी आसानी से होंगे। कंटेंट क्रिएटर्स और डेवलपर्स के लिए यह बहुत बड़ी बात है।
READ MORE: Nvidia से दूरी बनाकर Meta का फैसला, Broadcom संग नई AI डील
Privacy का भी पूरा ध्यान रखा गया है
Microsoft ने Windows में खास सिक्योरिटी फीचर्स जोड़े हैं। आप खुद तय कर सकेंगे कि AI एजेंट किन फाइलों तक पहुंच सकता है। जरूरी जानकारी को क्लाउड पर जाने से पहले सुरक्षित भी किया जा सकेगा।
READ MORE: Nvidia GeForce Now से स्मार्टफोन गेमिंग में आया बड़ा बदलाव
इस साल आ रहे हैं नए AI लैपटॉप
Asus, Dell, HP, Lenovo, Microsoft और MSI इस साल RTX Spark चिप वाले नए पतले लैपटॉप और डेस्कटॉप बाजार में लाएंगे। Acer और Gigabyte भी जल्द इस दौड़ में शामिल हो सकते हैं।
