Anthropic-Releases

डेवलपर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, Claude Code में आया स्मार्ट सिक्योरिटी गार्ड

6 mins read
10 views
May 27, 2026

Claude Sandbox:  आर्टिफिशिय इंटेलिजेंस की दुनियां में दमदार उपस्थिति दर्ज करानेवाले चर्चित टेक दिग्गज Anthropic ने नया फीचर पेश किया है। Sandbox नाम का यह फीचर अभी सिर्फ पब्लिक बीटा में उपलब्ध है। इसे हाल ही में लंदन में हुए Code w/ Claude इवेंट में लॉन्च किया गया। यह फीचर एआई एजेंट्स को एक ऐसे सुरक्षित वातावरण में काम करने देता है। जिसे उपयोगकर्ता खुद नियंत्रित कर सकते हैं।

नया Claude Sandbox यूज़र्स को अपने इंफ्रास्ट्रक्चर पर एआई एजेंट्स चलाने का देता है सुविधा..जानिए इससे कैसे डेटा की बढ़ जाती है सुरक्षा।

यूज़र-कंट्रोल्ड काम करेंगे क्लाउड एजेंट्स

कंपनी की माने तो अब कलाउड मैनेंजमेंट को यूजर के नियंत्रित सैंडबॉक्स से जोड़ा जा सकता है। जो उनके निजी एमपीसी सर्वर या चुने गए क्लाउड प्लेटफॉर्म पर चलता है। इसमें Cloudflare, Modal जैसे विकल्प शामिल हैं। जहां कंप्यूट और रनटाइम सेटअप यूज़र की जरूरत के हिसाब से तय किया जा सकता है।

डेटा सुरक्षा और नियंत्रण पर फोकस

इस नए मॉडल में टूल्स का कार्यान्वयन बाहरी नहीं बल्कि यूज़र-डिफाइंड इंफ्रास्ट्रक्चर में होगा। इसका मतलब है कि नेटवर्क पॉलिसी, ऑडिट लॉगिंग और सुरक्षा टूल्स पूरी तरह यूज़र के नियंत्रण में रहेंगे। साथ ही, कोड, फाइल्स और रिपॉजिटरी सिस्टम के बाहर नहीं जाएंगे। जिससे डेटा लीक का खतरा काफी कम हो सकता है।

READ MORE- अब हैकर्स की खैर नहीं! GPT-5.4-Cyber करेगा हर हमले का जवाब

AI orchestration फिर भी एंथ्रोपिक के पास रहेगा

हालांकि कार्यान्वयन  बाहरी वातावरण में होगा। लेकिन एआई एजेंट्स का core orchestration जैसे कंटेंट मैनेजमेंट टास्क हेंडिंग और एरर रिवकवरी अब भी अब भी Anthropic के अपने सिस्टम पर ही संचालित होगा। यानी नियंत्रण और प्रोसेसिंग का एक हाइब्रिड मॉडल तैयार किया गया है। इसी के साथ कंपनी ने Claude Code के लिए एक नया Security Guidance Plugin भी लॉन्च किया है। यह टूल डेवलपर्स को कोड लिखते समय ही संभावित कमजोरियों को पहचानने और सुधारने में मदद करता है।

READ MORE- नौकरी की गारंटी वाले कोर्स की तलाश तेज, AI और Cyber Security बने पहली पसंद

कोड एडिट से लेकर कमिट तक निगरानी

यह प्लगिनस् कई स्तर पर काम करता है। फाइल एडिट के दौरान, एआई जनरेटेड कोड के बाद  और कमिट स्टेज पर भी। यह जोखिम भरे कोड पैटर्न्स को स्कैन करता है।  पूरे डिफ का विश्लेषण करता है और आसपास के कोड कॉन्टेक्स्ट को भी समझकर सुझाव देता है। यह आंतरिक उपयोग और बेंचमार्किंग में काफी अच्छा प्रदर्शन रहा है। बड़े कोड रिव्यू से पहले ही समस्याओं को पकड़ लेता है। इसका उद्देश्य डेवलपमेंट प्रक्रिया को तेज और सुरक्षित बनाना है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

No-Car-No
Previous Story

करोड़ों कमाने वाले Meta के इंजीनियर क्यों जी रहे बिना कार, घर और टीवी के?

क्या AI छीन लेगा पहली नौकरी? CEOs की नई रणनीति ने बढ़ाई युवाओं की चिंता
Next Story

क्या AI छीन लेगा पहली नौकरी? CEOs की नई रणनीति ने बढ़ाई युवाओं की चिंता

Latest from Artificial Intelligence