James Bond Game: दुनिया के सबसे लोकप्रिय TikTok क्रिएटर्स में शामिल Khaby Lame अब वीडियो गेम की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। बिना कुछ बोले अपने मजेदार रिएक्शन वीडियो के लिए मशहूर Khaby Lame अब आने वाले James Bond गेम ‘007 First Light’ में नजर आएंगे। गेम बनाने वाली कंपनी IO Interactive ने सोमवार को इस खबर की आधिकारिक घोषणा की।
कंपनी ने X पर एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए यह जानकारी दी। वीडियो में Khaby Lame के खास अंदाज को दिखाया गया है। क्लिप में जेम्स बॉन्ड, Khaby से एक शांत गुफा में जाने का रास्ता पूछता है, जबकि सामने साफ दिशा दिखाने वाला बोर्ड लगा होता है। इसके बाद Khaby अपने मशहूर इशारे से बॉन्ड को सही रास्ता दिखाते नजर आते हैं।
TikTok स्टार Khaby Lame अब James Bond गेम 007 First Light में नजर आएंगे। जानें गेम में उनका रोल, रिलीज डेट और पूरी जानकारी।
You will meet a familiar face in Vietnam.
Khaby Lame joins the cast of 007 First Light and is part of a globetrotting adventure as James Bond sets out to #EarnTheNumber.
Pre-order now and get a Free Deluxe Edition Upgrade.https://t.co/TYuWmcA0nA@KhabyLame #007FirstLight… pic.twitter.com/j4bONVhvmx
— 007 First Light (@007GameIOI) May 25, 2026
गेम में कैसे शामिल हुए Khaby Lame?
IO Interactive ने बताया कि Khaby Lame को गेम में शामिल करने के लिए कंपनी ने उनके साथ करीबी रूप से काम किया। डेवलपर्स ने उनका डिजिटल स्कैन किया ताकि गेम में उनका किरदार असली जैसा दिख सके। इसके अलावा, गेम में उनके पहनावे यानी इन-गेम आउटफिट को डिजाइन करने में भी उनकी राय ली गई।
READ MORE: गेमर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, BGMI 4.4 हुआ Live
कब रिलीज होगा 007 First Light?
यह गेम 27 मई को आधिकारिक रूप से लॉन्च होने वाला है। हालांकि, जो खिलाड़ी पहले से गेम को प्री-ऑर्डर करेंगे, उन्हें इसे एक दिन पहले एक्सेस करने का मौका मिलेगा। डेवलपर्स ने यह भी बताया कि कुछ लोगों के हाथ गेम की डिस्क पहले ही लग गई थी, जिसकी वजह से गेम के शुरुआती 13 मिनट का वीडियो YouTube पर लीक हो गया।
READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/gaming/mario-universe-underrated-character-nintendo/
क्या है गेम की कहानी?
007 First Light एक ओरिजिन स्टोरी है, जिसमें जेम्स बॉन्ड के शुरुआती दिनों को दिखाया जाएगा। कहानी उस समय की है जब बॉन्ड को अभी 00 स्टेटस नहीं मिला था। यह गेम PlayStation 5, Xbox Series X और Xbox Series S पर 27 मई को रिलीज होगा। वहीं, Nintendo Switch 2 के लिए इसका वर्जन इस साल बाद में लॉन्च किया जाएगा।
