Google I/O 2026: दुनिया की सबसे बड़ी टेक कॉन्फ्रेंस में शामिल Google I/O 2026 का आयोजन 19 और 20 मई को अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित शोरलाइन एम्फीथिएटर में होने जा रहा है। हर साल की तरह इस बार भी टेक प्रेमियों और डेवलपर्स की नजरें Google के बड़े ऐलानों पर टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि इस इवेंट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), Android 17 और नए हार्डवेयर इकोसिस्टम को लेकर कई अहम घोषणाएं हो सकती हैं। कंपनी के CEO सुंदर पिचाई (Sundar Pichai) इस दौरान मंच से बड़े अपडेट साझा कर सकते हैं।
Google I/O 2026 आज! Gemini AI, Android 17 और Googlebook की बड़ी घोषणाएं, जानें भारत में Google Event Live कैसे देखें।
Google I/O 2026 को लाइव कैसे देखें?
Google इस इवेंट का लाइव प्रसारण अपने आधिकारिक YouTube चैनल पर 19 मई को करेगा। दुनियाभर के लोग घर बैठे इस इवेंट को ऑनलाइन देख सकेंगे। Google के अनुसार, मुख्य Keynote यह सेशन सुबह 10:00 बजे PT पर शुरू होगा, जो भारतीय मानक समय के अनुसार रात 10:30 बजे का समय है। उम्मीद है कि इस इवेंट में न केवल AI से जुड़ा कंटेंट होगा, बल्कि Google Chrome, Android और Google Cloud से जुड़े कई नए फ़ीचर्स और अपडेट्स भी देखने को मिलेंगे।
READ MORE: Google और SpaceX मिलकर अंतरिक्ष में भेजेंगे AI सेंटर?
Gemini AI में हो सकते हैं बड़े बदलाव
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Google अपने Gemini AI मॉडल को और ज्यादा स्मार्ट बना सकता है। उम्मीद है कि कंपनी ऐसे AI असिस्टेंट पेश करेगी जो पहले से ज्यादा मुश्किल कामों को आसानी से संभाल पाएंगे। यह AI ऐप्स और दूसरी सर्विसेज में बेहतर तरीके से काम करेगा, जिससे यूजर्स को ज्यादा स्मार्ट और पर्सनल अनुभव मिल सकता है।
Android 17 पर रहेगा खास फोकस
इस इवेंट में Android 17 के फीचर्स को विस्तार से दिखाया जा सकता है। Google इसमें बेहतर परफॉर्मेंस, स्मूथ मल्टीटास्किंग और नए AI-पावर्ड टूल्स जोड़ सकता है। माना जा रहा है कि Android डिवाइस में AI फीचर्स को पहले से ज्यादा गहराई से इंटीग्रेट किया जाएगा, जिससे फोन का इस्तेमाल और आसान हो सकता है।
READ MORE: भारत के टेक मैप में बड़ा बदलाव ला सकता है Google
Android XR Glasses भी बन सकते हैं चर्चा का विषय
Google अपने Android XR प्लेटफ़ॉर्म और नए स्मार्ट ग्लास के बारे में भी अपडेट दे सकता है। ऐसी अफ़वाहें हैं कि ये डिवाइस Gemini AI पर चलेंगे और बेहतर Augmented Reality (AR) अनुभव देने में सक्षम होंगे।
Chrome ब्राउजर में मिलेगा Gemini का साथ
रिपोर्ट्स से यह भी पता चलता है कि Google, Gemini AI को Google Chrome ब्राउज़र में और भी गहराई से इंटीग्रेट कर सकता है। इससे यूज़र्स को वेबसाइट की समरी पढ़ने, फ़ॉर्म भरने और अलग-अलग कामों को ऑटोमेट करने जैसे स्मार्ट फ़ीचर्स मिल सकते हैं।
