foxconn ai capex growth

AI सर्वर की रेस में फॉक्सकॉन का दबदबा, 40% मार्केट हिस्सेदारी के साथ आगे बढ़त

7 mins read
10 views
May 15, 2026

Foxconn ai capex growth:  दुनिया की बड़ी टेक मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में से एक Hon Hai Precision Industry जिसे फॉक्सकॉन के नाम से भी जाना जाता है। इस कंपनी पर भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रभाव पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। अब कंपनी एआई क्षेत्र में विशेष ध्यान दे रही है। कंपनी अपने कैपेक्स यानी पूंजीगत खर्च को 30 प्रतिशत बढ़ाने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि कंपनी इसके जरिए नई टेक्नोलॉजी अपनाना और वैश्विक उत्पादन क्षमता बढ़ाना चाहती है। इस बदलते दौर में फॉक्सकॉन अब स्मार्टफोन असेंबली एक कदम आगे बढ़ना चाहती है। यही वजह है कि कंपनी एआई सर्वर और क्लाउड के क्षेत्र में बड़ी भूमिका निभाना चाहती है।

फॉक्सकॉन का मुनाफा और एआई सर्वर मार्केट में लगातार बढ़ रही है, 40 प्रतिशत ग्लोबल मार्केट पर मजबूत पकड़ …जानिए कंपनी का आगे क्या है प्लानिंग?

CEO ने बताई भविष्य की योजना

कंपनी के CEO Michael Chiang ने कहा कि एआई  की मांग लगातार बढ़ रही है। इसी वजह से कंपनी अलग-अलग देशों में अपना नेटवर्क मजबूत कर रही है। आने वाले समय में एआई बिजनेस कंपनी की सबसे बड़ी ताकत बन सकता है। फॉक्सकॉन के ताजा नतीजे भी मजबूत ग्रोथ दिखाते हैं। पहली तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट एनटी49.92 बिलियन डॉलर रहा। यह पिछले साल से 19 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं कुल बिक्री एनटी2.12 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई।

क्लाउड बिजनेस बना बड़ी ताकत

बता दें कि कंपनी के क्लाउड और नेटवर्किंग बिजनेस काफी शानदार प्रदर्शन किया। कुल राजस्व में इसकी हिस्सेदारी 48 प्रतिशत रही। इससे साफ है कि एआई  और डेटा सेंटर से जुड़ा कारोबार तेजी से बढ़ रहा है।

फॉक्सकॉन का दावा है कि उसके पास दुनिया के एआई सर्वर बाजार का करीब 40 प्रतिशत हिस्सा है। पहली तिमाही में कुल सर्वर रेवेन्यू का आधे से ज्यादा हिस्सा एआई  सर्वरों से आया। इससे कंपनी की मजबूत पकड़ दिखाई देती है।

नई टेक्नोलॉजी पर बढ़ा निवेश

इसके अलावे, कंपनी अब एआई सर्वर के जरूरी पार्ट्स पर निवेश बढ़ा रही है। जिसमें, लिक्विड कूलिंग, हाई-स्पीड ट्रांसमिशन और ASIC बेस्ड तकनीक शामिल है। फॉक्सकॉन का लक्ष्य भविष्य की एआई जरूरतों को पूरा करना है। साथ ही, फॉक्सकॉन सॉवरेन AI प्रोजेक्ट्स पर भी काम कर रही है। कंपनी अफ्रीका में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ साझेदारी कर रही है।

अमेरिका और मेक्सिको पर खास जोर

अमेरिका और मेक्सिको कंपनी के बड़े एआई सर्वर हब बने रहेंगे। उत्तरी अमेरिका से लगातार बड़ी डिमांड मिल रही है। इससे कंपनी का हौसला बढ़ा हुआ है। यही वजह है कि कंपनी इन जगहों पर उत्पादन बढ़ाने पर जोड़ दे रही है। इस प्रकार देखें तो फॉक्सकॉन के लिए यह एक बड़ा अवसर है। अगर ऐसी ही रफ्तार बनी रही तो एआई इंडस्ट्री की सबसे बड़ी ताकतों में शामिल हो सकती है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

भारत में बढ़ रहा Crypto Futures का ट्रेंड, WazirX और Giottus ने बढ़ाया दायरा
Previous Story

भारत में बढ़ रहा Crypto Futures का ट्रेंड, WazirX और Giottus ने बढ़ाया दायरा

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss