Xiaomi 17 Max में मिलेगा अब तक का सबसे बड़ा बैटरी पैक, फीचर्स ने मचाई हलचल

Xiaomi 17 Max में मिलेगा अब तक का सबसे बड़ा बैटरी पैक, फीचर्स ने मचाई हलचल

5 mins read
8 views
May 15, 2026

Xiaomi 17 Max Features Confirmed: Xiaomi जल्द अपना नया स्मार्टफोन Xiaomi 17 Max लॉन्च करने जा रही है। कई बड़े फीचर्स आधिकारिक तौर पर टीज कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि यह सीरीज का सबसे पावरफुल म़ॉडल है। इसमें 8000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। यह शाओमी 17 सीरीज का सबसे बड़ा बैटरी पैक होगा। कंपनी का ध्यान इस बार लंबे बैकअप और हैवी यूजर्स पर रहा है।

क्यों कहा जा रहा है Xiaomi के इस मॉडल को अब तक सबसे पॉवरफुल स्मार्टफोन, जानिए इसके के बारे में विस्तार से यहां। 

फास्ट चार्जिंग में भी मिलेगा दम

फोन में वायर और वायरलेस दोनों तरह की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। रिपोर्ट्स की माने तो इसमें 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग दी जा सकती है। मतलब, बड़ी बैटरी के बावजूद चार्जिंग का इंतजार ज्यादा लंबा नहीं होगा। फोन में Leica के साथ तैयार किया गया कैमरा सेटअप मिलेगा। कंपनी ने पुष्टि की है कि इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इस कंपनी का पहला Leica ट्यून 200MP कैमरा माना जा रहा है।

READ MORE- Croma Apple Sale 2026: Apple गैजेट्स पर मिलेगा मेगा ऑफर

ट्रिपल कैमरा सेटअप पर फोकस

कैमरा मॉड्यूल में 3x ऑप्टिकल जूम वाला टेलीफोटो सेंसर भी मिलेगा। लीक रिपोर्ट्स में 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP पेरिस्कोप कैमरे की भी चर्चा है। यानी फोटोग्राफी पसंद करने वालों के लिए यह बड़ा अपग्रेड हो सकता है। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर मिलने की पुष्टि हुई है। यही चिप शाओमी 17 सीरीज के दूसरे मॉडल्स में भी दी गई है। इससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग में तेज परफॉर्मेंस मिलने की उम्मीद है।

READ MORE- ये 5 स्मार्टफोन हैं टॉप बेस्ट, कीमत 10 हजार से भी कम

बड़ी स्क्रीन और प्रीमियम डिजाइन

फोन में 6.9 इंच की 2K डिस्प्ले दी जाएगी। कंपनी इसे स्काई ब्लू, सफेद और पिक्सल ब्लैक रंगों में लुक दिया है। एक बात और इसके पीछे की तरफ स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जो इसे प्रीमियम लुक देता है। अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो Xiaomi Mall पर फोन की प्री-रिजर्वेशन भी शुरू हो चुकी है। Xiaomi 17 Max इस सीरीज का पांचवां मॉडल होगा। जिसे कंपनी जल्द ही चीन में लॉन्च कर सकती है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

धुरंधर 2 ओटीटी पर मचाने आ रही है धमाल, लेकिन हिंदी दर्शकों के लिए बड़ा ट्विस्ट
Previous Story

धुरंधर 2 ओटीटी पर मचाने आ रही है धमाल, लेकिन हिंदी दर्शकों के लिए बड़ा ट्विस्ट

Amazon AWS
Next Story

Amazon में फिर छंटनी, Selling Partner Services टीम प्रभावित

Latest from Gadgets