neet ug 2026 paper leak cbi investigation

NEET-UG 2026 पेपर लीक पर CBI का बड़ा एक्शन FIR दर्ज, देशभर में जांच तेज

7 mins read
8 views
May 12, 2026

NEET UG 2026 Paper Leak: देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 2026 एक बार फिर विवादों में आ गई है। कथित पेपर लीक और परीक्षा में अनियमितताओं के आरोपों के बाद जांच की जिम्मेदारी केंद्रीय जांच ब्यूरो दे दी गई है। यह कोई साधारण मामला नहीं है। लाखों छात्रों के भविष्य और देश की परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता से भी जुड़ा हुआ माना जा रहा है।

NEET-UG 2026 पेपर लीक केस में CBI ने गंभीर धाराओं में मामला किया दर्ज…छात्रों और अभिभावकों की नजर अब जांच के नतीजों पर टिकी है। जानिए डिटेल्स में।

कई राज्यों में CBI की विशेष टीमों की कार्रवाई

सीबीआई  ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद कई विशेष जांच टीमें गठित की। इन टीमों को देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजा गया है। सबूत जुटाने और संदिग्धों को पहचानने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम के बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा को सुरक्षित और पारदर्शी माना जाता है लेकिन इस मामले ने छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। जानकारों का कहना है कि यदि परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र से जुड़ी सामग्री बाहर पहुंची है, तो यह सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर खामी का संकेत हो सकता है।

गंभीर धाराओं में दर्ज हुई एफआईआर

सीबीआई  द्वारा दर्ज एफआईआर में कई गंभीर धाराएं शामिल की गई हैं। इनमें आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, चोरी और सबूत मिटाने जैसे आरोपों को शामिल किया गया हैं। इसके अलावा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और पब्लिक एग्जामिनेशन एक्ट 2024 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं इसके पीछे कोई बड़ा संगठित गिरोह या अंदरूनी नेटवर्क तो सक्रिय नहीं था। अधिकारियों, बिचौलियों और तकनीकी स्तर पर जुड़े लोगों की भूमिका भी जांच के दायरे में लाई जा रही है।

READ MORE- Adda247 ने 200 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी

3 मई को हुई थी NEET-UG 2026 परीक्षा

बता दें कि इसी महीने 3 तारीख को एनटीए द्वारा नीट-यूजी 2026 परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा के बाद सोशल मीडिया और कुछ राज्यों से संदिग्ध सूचनाएं सामने आने लगी थीं। इसके बाद शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग ने मामले को गंभीर मानते हुए सीबीआई  जांच की सिफारिश की।

READ MORE- AI के भविष्य पर भारत की नजर, Sarvam AI ने खोले बड़े प्लान!

छात्रों और अभिभावकों की नजर अब जांच पर

इस मामले ने एक बार फिर देश की बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर बहस छेड़ दी है। छात्रों का भी मानना है कि ऐसे मामलों से मेहनती अभ्यर्थियों का मनोबल प्रभावित होता है। फिलहाल लाखों छात्र और उनके अभिभावक सीबीआई  जांच के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। आने वाले दिनों में जांच से कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Bollywood Viral Song
Previous Story

VIDEO: न हीरो, न फिल्म… फिर भी करोड़ों दिलों पर राज कर रहा ये गाना

Latest from Education

Don't Miss