Bollywood Viral Song

VIDEO: न हीरो, न फिल्म… फिर भी करोड़ों दिलों पर राज कर रहा ये गाना

7 mins read
12 views
May 12, 2026

YouTube Viral Song: आजकल सोशल मीडिया पर एक गाना हर तरफ छाया हुआ है। दिलचस्प बात यह है कि यह गाना किसी बड़ी फिल्म का हिस्सा नहीं है और न ही इसमें कोई बड़ा स्टार है। इसके बावजूद इस गाने ने व्यूज के मामले में कई बड़े फिल्मी गानों को पीछे छोड़ दिया है। हम बात कर रहे हैं बैरण गानें (Bairan Song) की, जिसने रिलीज के सिर्फ दो महीनों में इंटरनेट पर जबरदस्त पहचान बना ली है।

जहां लोग इन दिनों बड़ी फिल्मों के गानों की चर्चा कर रहे हैं, वहीं बैरण गाना (Bairan Beats Dhurandhar 2) ने सभी को हैरान कर दिया है। खासकर तब, जब आदित्य धर (Aditya Dhar) की फिल्म ‘धुरंधर’ (Dhurandhar Movie) और उसके सीक्वल के गाने पहले से ही ट्रेंड में थे।

https://youtu.be/8TnCuvYh_Aw?si=kLn8PIMowj4mRqOC

‘बैरण’ गाने ने किया कमाल! बंजारे ब्रदर्स (Banjare Brothers) के एनिमेटेड गाने ने ‘धुरंधर 2’ को व्यूज में पछाड़ा

रील्स की दुनिया में छाया Bairan Song

बैरण गाना (Bairan Song Youtube) इन दिनों इंस्टाग्राम रील्स (Instagram Reels) और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस गाने पर वीडियो बना रहे हैं और इसकी धुन को काफी पसंद कर रहे हैं। यही वजह है कि यह गाना लगातार ट्रेंड कर रहा है। खास बात यह है कि इस गाने में कोई मशहूर अभिनेता या अभिनेत्री नहीं है। यह एक एनिमेटेड लव स्टोरी पर आधारित म्यूजिक वीडियो है, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया है।

सिर्फ 2 महीने में 148 मिलियन व्यूज

इस गाने को YouTube पर बंजारा (Banjara) नाम के चैनल पर करीब दो महीने पहले अपलोड किया गया था। रिलीज के बाद से ही इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और अब तक इस गाने को 148 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसी के साथ यह गाना हिन्दी गाने की लिस्ट (Hindi Song 2026) में शामिल हो गया है। बिना किसी बड़े प्रमोशन और स्टार पावर के इस गानेे को इतनी बड़ी सफलता मिलना अपने आप में बड़ी बात मानी जा रही है।

READ MORE: रोमांस से कॉमेडी तक OTT पर देखें नए K-Drama

आखिर क्यों पसंद आ रहा है ये गाना?

‘बैरण’ (Bairan Song Viral) की सफलता के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। गाने का म्यूजिक, इमोशनल लाइनें और इसका अनोखा एनिमेशन लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। कई यूजर्स इसे बार-बार सुन रहे हैं और सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। यही वजह है कि बॉलीवुड वायरल सॉन्ग (Bollywood Viral Song) की चर्चा में अब इस हरियाणवी गाने का नाम भी शामिल हो गया है।

READ MORE: Desi Bling में करण-तेजस्वी का बड़ा झगड़ा, VIDEO VIRAL

हरियाणवी गाने ने किया बड़ा कमाल

‘बैरण’ (Bairan Song Views) एक हरियाणवी गाना है, जिसने कम समय में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस गाने के पीछे दो भाइयों सुमित और अनुज की मेहनत है। उन्होंने पहले इसका लाइव म्यूजिक वीडियो शूट किया था, लेकिन खराब क्वालिटी मिलने के बाद उसे रद्द कर दिया। इसके बाद दोनों भाइयों ने इस गाने को एनिमेशन फॉर्मेट में तैयार किया और बिना ज्यादा तैयारी के YouTube पर अपलोड कर दिया। धीरे-धीरे यह गाना लोगों के बीच लोकप्रिय होता गया और अब करोड़ों व्यूज हासिल कर चुका है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

SUI की रैली से गरमाया क्रिप्टो मार्केट, AI Meme Coin अल्फापेज की बढ़ी डिमांड!
Previous Story

SUI की रैली से गरमाया क्रिप्टो मार्केट, AI Meme Coin अल्फापेज की बढ़ी डिमांड!

Latest from Entertainment

Don't Miss