अब Amazon पर मिलेंगे आपके पसंदीदा शोज और फिल्में

अब Amazon पर मिलेंगे आपके पसंदीदा शोज और फिल्में

8 mins read
1 views
May 12, 2026

Amazon Prime Video: अगर आप फिल्मों और वेब सीरीज को खोजने में अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहते, तो आपके लिए बड़ी खबर है। अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसका नाम ‘Clips’ (Amazon Short Video) रखा गया है। यह नया फीचर यूजर्स को शॉर्ट वीडियो कंटेंट दिखाएगा। इसका डिजाइन Instagram Reels, YouTube Shorts और TikTok जैसा होगा।

Amazon Prime Video ने TikTok Like Video Feed फीचर लॉन्च किया है, जानें Prime Video app का नया अपडेट और OTT यूजर्स के लिए कितना खास है।

क्या है नया TikTok-like Video Feed फीचर?

Amazon ने अपने नए TikTok-like Video Feed को खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया है, जो जल्दी से कोई फिल्म या शो चुनना चाहते हैं। इस फीचर में यूजर्स को फिल्में, टीवी शोज और स्पोर्ट्स कंटेंट के छोटे-छोटे क्लिप्स दिखेंगे। ये क्लिप्स फुल स्क्रीन वर्टिकल फॉर्मेट में दिखाई देंगे, जिन्हें यूजर स्क्रॉल करके देख सकेगा।

खास बात यह है कि अगर किसी क्लिप में दिलचस्पी हो, तो यूजर तुरंत उस मूवी या सीरीज को देख सकते है, किराए पर ले सकते हैं, खरीद सकते हैं या अपनी वॉचलिस्ट में जोड़ सकते हैं। इसके अलावा, यूजर्स किसी क्लिप को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया, मैसेजिंग ऐप्स या ईमेल के जरिए शेयर भी कर सकेंगे।

यूजर्स की पसंद के हिसाब से मिलेगा कंटेंट

Amazon का कहना है कि यह फीचर पूरी तरह पर्सनलाइज्ड होगा। यानी आपकी वॉच हिस्ट्री, पसंद और इंटरेस्ट के आधार पर वीडियो सुझाव दिए जाएंगे। इससे यूजर्स को कंटेंट खोजने में कम समय लगेगा और उनकी पसंद के मुताबिक शो जल्दी मिल सकेंगे। यह नया Amazon OTT अपडेट (Amazon OTT Update) खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जो यात्रा के दौरान या छोटे ब्रेक में मोबाइल पर जल्दी कंटेंट देखना पसंद करते हैं।

READ MORE: जल्दी करें… Amazon पर इतना सस्ता मिल रहा MacBook Air M4

अमेरिका में शुरू हुआ रोलआउट

अभी यह फीचर केवल अमेरिका के चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसे iOS, Android और Fire Tablet डिवाइस पर रोलआउट किया जा रहा है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में इसे दूसरे देशों में भी लॉन्च किया जा सकता है। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को Prime Video App खोलकर होम स्क्रीन में मौजूद ‘Clips’ सेक्शन में जाना होगा। इसके बाद एक क्लिप पर टैप करते ही लगातार वर्टिकल वीडियो फीड दिखाई देगी।

Netflix और Disney+ से बढ़ी प्रतिस्पर्धा

शॉर्ट वीडियो फॉर्मेट अब OTT प्लेटफॉर्म्स के बीच नई कॉम्पिटिशन बन चुका है। हाल ही में Netflix ने भी अपने मोबाइल ऐप में इसी तरह का फीचर जोड़ा था। वहीं, Disney+ ने ‘Verts’ नाम का शॉर्ट वीडियो डिस्कवरी फीचर लॉन्च किया है। इसी वजह से OTT स्ट्रीमिंग समाचार (OTT Streaming News) में Amazon का यह कदम काफी अहम माना जा रहा है। कंपनी अपने प्लेटफॉर्म को ज्यादा इंटरैक्टिव और यूजर-फ्रेंडली बनाने की कोशिश कर रही है।

READ MORE: YouTube ने लॉन्च किया ‘Shorts Timer’, बढ़ेगी वीडियो देखने समझदारी

Prime Video app में आए और भी बदलाव

Amazon Prime Video ने Clips फीचर के अलावा ऐप में कुछ और बदलाव भी किए हैं। अब होम स्क्रीन पर ऑटो प्ले ट्रेलर, मोबाइल फ्रेंडली वर्टिकल पोस्टर और नया वीडियो प्लेयर एक्सपीरियंस मिलेगा। साथ ही, यूजर्स बिना वीडियो बंद किए कास्ट की जानकारी और मूवी से जुड़े रोचक फैक्ट्स भी देख सकेंगे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

AI और टेक स्टार्टअप्स को मिलेगा ONGC का साथ, 200 करोड़ फंड की तैयारी
Previous Story

AI और टेक स्टार्टअप्स को मिलेगा ONGC का साथ, 200 करोड़ फंड की तैयारी

Latest from Entertainment

Don't Miss