South Korea का Crypto Transfer पर बड़ा एक्शन

South Korea का Crypto Transfer पर बड़ा एक्शन

7 mins read
1 views
May 8, 2026

South Korea Crypto Law New Rules: साउथ कोरिया (South Korea) ने क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) को लेकर बड़ा कदम उठाया है। देश की सरकार ने नए नियमों को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत अब विदेशों में होने वाले क्रिप्टो ट्रांसफर पर सरकार की सीधी निगरानी रहेगी। इसी वजह से South Korea Crypto Transfer Rules 2026 और South Korea Crypto Law New Rules तेजी से चर्चा में हैं।

साउथ कोरिया ने Overseas Crypto Transfers पर कसी लगाम, जानें नए नियम और Bitcoin पर क्या होगा असर।

सरकार ने Foreign Exchange Transactions Act में बदलाव किया है। अधिकारियों का कहना है कि पुराने विदेशी मुद्रा कानून तेजी से बढ़ रहे क्रिप्टो ट्रांजैक्शन (South Korea Crypto) को सही तरीके से ट्रैक नहीं कर पा रहे थे। खासकर स्टेबलकॉइन (Stablecoin) और दूसरे डिजिटल एसेट्स का इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय पेमेंट्स में बढ़ने के बाद सरकार ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया।

अब रजिस्ट्रेशन जरूरी

नए नियमों के मुताबिक, जो कंपनियां विदेशों में क्रिप्टो ट्रांसफर (Crypto Transfer) या एक्सचेंज सेवाएं देंगी, उन्हें काम शुरू करने से पहले वित्त मंत्रालय में रजिस्ट्रेशन कराना होगा। सरकार ने वर्चुअल एसेट ट्रांसफर सर्विस की परिभाषा भी बढ़ा दी है।

अब क्रॉस-बॉर्डर क्रिप्टो ट्रेडिंग (Crypto Trading) और एक्सचेंज प्लेटफॉर्म भी सीधे नियमों के दायरे में आएंगे। इसका असर देश के बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज (Crypto New Rule) और कस्टडी प्लेटफॉर्म पर पड़ेगा, जिन्हें अब ज्यादा रिपोर्टिंग और कंप्लायंस नियमों का पालन करना होगा।

READ MORE: Corpay का बड़ा कदम, JPMorgan-BVNK संग स्टेबलकॉइन पेमेंट लॉन्च

सरकार बनाएगी नया मॉनिटरिंग सिस्टम

अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल एसेट्स की निगरानी के लिए अलग सिस्टम तैयार किया जाएगा। इससे सरकार को विदेशों में भेजे जा रहे और वहां से आने वाले क्रिप्टो फंड्स पर नजर रखने में आसानी होगी।

यह बदलाव दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों के सांसदों के प्रस्तावों को मिलाकर तैयार किया गया है। Financial Intelligence Unit यानी FIU अब घरेलू क्रिप्टो एक्सचेंजों के साथ आगे की नियमावली पर चर्चा करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, 11 मई के बाद नए नियमों पर विस्तृत बातचीत शुरू होगी।

एक्सचेंजों पर बढ़ा दबाव

सरकार की सख्ती के बीच देश के बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज भी जांच के दायरे में आ गए हैं। हाल ही में Bithumb पर वित्तीय नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा और उस पर करीब 36.8 बिलियन वोन यानी लगभग 27 मिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया गया। साथ ही नए ग्राहकों से जुड़ी कुछ सेवाओं पर 6 महीने की आंशिक रोक भी लगाई गई थी। हालांकि, बाद में अदालत ने इस कार्रवाई पर अस्थायी रोक लगा दी, जिससे एक्सचेंज को फिलहाल सामान्य तरीके से काम करने की अनुमति मिल गई।

READ MORE: क्या 4 जुलाई को बदल जाएगी क्रिप्टो की दुनिया?

2027 से लगेगा क्रिप्टो टैक्स

इसी बीच South Korea Bitcoin Regulation 2026 के तहत सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि 1 जनवरी 2027 से क्रिप्टो मुनाफे पर टैक्स लगाया जाएगा। 2.5 मिलियन वोन से ज्यादा के मुनाफे पर 22 प्रतिशत टैक्स देना होगा। सरकार लोकप्रिय एक्सचेंजों जैसे Upbit, Bithumb और Korbit से डेटा भी जुटाएगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

iQOO Z11 सीरीज लॉन्च, बैटरी और परफॉर्मेंस दोनों जबरदस्त
Previous Story

iQOO Z11 सीरीज लॉन्च, बैटरी और परफॉर्मेंस दोनों जबरदस्त

Latest from Cryptocurrency

Don't Miss