Galaxy यूजर्स खुश हो जाओ, OneUI 8.5 लाया कमाल के नए फीचर्स

Galaxy यूजर्स खुश हो जाओ, OneUI 8.5 लाया कमाल के नए फीचर्स

4 mins read
5 views
May 7, 2026

Samsung OneUI 8.5 Update: Samsung यूजर्स के लिए अच्छी खबर है। कंपनी ने कई स्मार्टफोन्स के लिए नया OneUI 8.5 अपडेट रोल आउट कर दिया है। यह अपडेट Android 16 पर बेस्ड है और इसे पहले Galaxy S26 सीरीज के साथ पेश किया गया था। अब यही अपडेट पुराने फ्लैगशिप फोन्स को भी मिलने लगा है।

क्या आपका Samsung फोन OneUI 8.5 अपडेट की लिस्ट में है? Galaxy S25, S24 सीरीज और Z Fold 7 समेत कई डिवाइसेज में यह अपडेट आना शुरू हो गया है।

क्या-क्या नया मिलेगा?

इस अपडेट में यूजर्स को कई नए और काम के फीचर्स मिलेंगे। Agentic AI टूल्स और Smart Bixby से फोन पहले से ज्यादा समझदार हो जाएगा। Creative Studio से फोटो और वीडियो एडिटिंग आसान होगी। इम्प्रूव्ड ऑडियो इरेजर से वीडियो की बैकग्राउंड आवाज हटाई जा सकेगी और कॉल स्क्रीनिंग फीचर से अनजान कॉल्स को आसानी से फिल्टर किया जा सकेगा।

READ MORE: Samsung बंद करेगा ये मॉडल? Galaxy S26 Edge बनेगा नया सुपरस्टार

डिस्प्ले और लुक होगा नया

इस अपडेट के बाद फोन का पूरा इंटरफेस और स्मूद लगेगा। स्क्रीन पर ब्लर इफेक्ट दिखेगा जो देखने में काफी अच्छा लगता है। यूजर्स ऐप आइकन को अपने मन से बदल सकेंगे। डाउनलोडेबल वॉलपेपर का ऑप्शन मिलेगा और Lock Screen का Clock भी अपने हिसाब से कस्टमाइज किया जा सकेगा।

कैमरा भी हुआ दमदार

कैमरे में भी बड़ा बदलाव आया है। अब यूजर्स रियल टाइम LUT वीडियो प्रिव्यू देख सकेंगे। सबसे खास बात डुअल रिकॉर्डिंग फीचर से फ्रंट और बैक दोनों कैमरों से एक साथ वीडियो रिकॉर्ड की जा सकेगी।

READ MORE: Samsung Galaxy S26 में Bixby को मिलेगा बड़ा AI अपडेट

किन फोन्स को मिल रहा है अपडेट?

Galaxy S25, S25 FE, S25 Plus, S25 Ultra, Galaxy Z Fold 7, Galaxy Z Flip 7, Galaxy Z Flip 6 और Galaxy S24 सीरीज के सभी फोन में यह अपडेट आना शुरू हो गया है। इस अपडेट के साथ अप्रैल 2026 का सिक्योरिटी पैच भी मिलेगा। Android 16 बेस्ड प्राइवेसी फीचर्स डेटा को और सुरक्षित बनाएंगे। जल्द ही मिड बजट फोन्स के लिए भी यह अपडेट जारी हो सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

जंग ने रोकी उड़ान, भारतीय एयरलाइंस को मिली 5,000 करोड़ की सरकारी मदद
Previous Story

जंग ने रोकी उड़ान, भारतीय एयरलाइंस को मिली 5,000 करोड़ की सरकारी मदद

क्या 4 जुलाई को बदल जाएगी क्रिप्टो की दुनिया?
Next Story

क्या 4 जुलाई को बदल जाएगी क्रिप्टो की दुनिया?

Latest from Gadgets

Don't Miss