जंग ने रोकी उड़ान, भारतीय एयरलाइंस को मिली 5,000 करोड़ की सरकारी मदद

जंग ने रोकी उड़ान, भारतीय एयरलाइंस को मिली 5,000 करोड़ की सरकारी मदद

6 mins read
7 views
May 7, 2026

ECLGS 5.0 Airlines: पश्चिम एशिया में युद्ध की आग अब भारतीय एयरलाइंस की जेब पर भी असर डाल रही है। ईरान युद्ध के चलते विमान ईंधन यानी ATF के दाम बढ़ गए हैं। कई देशों का हवाई रास्ता बंद होने से उड़ानें कम हुई हैं और यात्री भी घटे हैं। ऐसे में एयरलाइन कंपनियों के सामने पैसों की तंगी एक बड़ी मुसीबत बन गई है।

पश्चिम एशिया युद्ध के कारण ATF कीमतों में उछाल से परेशान एयरलाइंस को सरकार ने दी बड़ी राहत, जानें इस योजना की पूरी जानकारी।

सरकार ने उठाया बड़ा कदम

इस मुश्किल घड़ी में केंद्र सरकार ने एयरलाइंस का हाथ थामने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार को केंद्रीय कैबिनेट ने Emergency Credit Line Guarantee Scheme (ECLGS 5.0) को मंजूरी दे दी है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। इस योजना के तहत एयरलाइंस को 5,000 करोड़ की इमरजेंसी क्रेडिट लाइन मिलेगी।

कितना और कैसे मिलेगा पैसा?

इस योजना के तहत एक एयरलाइन कंपनी को 1,000 करोड़ तक का लोन मिल सकता है। अगर कंपनी खुद भी उतनी ही रकम इक्विटी के रूप में लगाए, तो 500 करोड़ एक्सट्रा भी मिल सकते हैं। इसके अलावा Q4 FY26 में उपयोग की गई वर्किंग कैपिटल का 20% एक्सट्रा क्रेडिट भी दिया जाएगा, जो एयरलाइंस के लिए 1,500 करोड़ तक जा सकता है।

READ MORE: IPhone युजर्स को मिलेगा करोड़ों, जानें क्या है Apple की गलती

लोन चुकाने की शर्तें आसान

सरकार ने लोन की शर्तें भी काफी आसान रखी हैं। लोन की कुल अवधि 7 साल होगी और शुरुआती 2 साल में कोई किस्त नहीं देना होगा। यह मोरेटोरियम सुविधा एयरलाइंस को तुरंत राहत देगी। यह योजना 31 मार्च 2027 तक स्वीकृत सभी लोन पर लागू रहेगी।

गारंटी कौन देगा?

इस पूरी योजना में National Credit Guarantee Trustee Company Limited (NCGTC) गारंटी देने का काम करेगी। MSME को 100% क्रेडिट गारंटी मिलेगी, जबकि एयरलाइंस और अन्य बड़ी कंपनियों को 90% गारंटी कवर दिया जाएगा। यह गारंटी पूरे लोन की अवधि तक बनी रहेगी।

READ MORE: ट्रंप के संकेत से तेल हुआ सस्ता? 110 डॉलर से नीचे गिरा बाजार

‘उद्योग को मिलेगी मजबूती’

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने इस फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि ECLGS 5.0 से एयरलाइंस शॉर्ट टर्म इकोनॉमिक दबाव से बाहर निकल सकेंगी। इससे हजारों नौकरियां सुरक्षित रहेंगी, देश की हवाई कनेक्टिविटी बनी रहेगी और पूरे एविएशन सेक्टर में स्थिरता आएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार पहले से ATF कीमतों के प्रबंधन और हवाई अड्डा शुल्क घटाने जैसे कदम उठा चुकी है। यह योजना सिर्फ बड़ी एयरलाइंस के लिए नहीं, बल्कि MSME कैटेगरी के छोटे विमानन कारोबारियों के लिए भी फायदेमंद है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Vivo X300 FE Launched in India
Previous Story

Zeiss कैमरा और पावरफुल प्रोसेसर के साथ Vivo X300 FE लॉन्च, देखें पूरी डिटेल्स

Galaxy यूजर्स खुश हो जाओ, OneUI 8.5 लाया कमाल के नए फीचर्स
Next Story

Galaxy यूजर्स खुश हो जाओ, OneUI 8.5 लाया कमाल के नए फीचर्स

Latest from Business

Don't Miss