GTA 6 की कीमत पर बड़ी चर्चा, जानें नया ट्रेंड?

GTA 6 की कीमत पर बड़ी चर्चा, जानें नया ट्रेंड?

6 mins read
1 views
May 6, 2026

Gaming Industry Trends: दुनिया के बड़े बैंकों में शामिल Bank of America ने अपने एक इन्वेस्टर नोट में सुझाव दिया है कि Grand Theft Auto VI की कीमत 80 डॉलर रखी जानी चाहिए। बैंक का मानना है कि इससे पूरे गेमिंग इंडस्ट्री में कीमतें बढ़ाने का नया ट्रेंड शुरू हो सकता है। यह चर्चा ऐसे समय में हो रही है जब गेम बनाने की लागत लगातार बढ़ती जा रही है।

क्या GTA 6 होगा 80 डॉलर का गेम? बढ़ती डेवलपमेंट कॉस्ट के बीच Bank of America का मानना है कि अब गेम्स की कीमत बढ़ाना जरूरी हो गया है।

बढ़ती लागत और इंडस्ट्री पर दबाव

Las Vegas में आयोजित iicon इवेंट के दौरान Strauss Zelnick ने GTA 6 की कीमत को लेकर संकेत दिए। Bank of America के एनालिस्ट उमर देसूकी के मुताबिक, अगर इतना बड़ा गेम 70 डॉलर में लॉन्च होता है, तो इंडस्ट्री के लिए 80 डॉलर का प्राइस पॉइंट अपनाना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि Take-Two के लिए यह जरूरी है कि वह पूरे इंडस्ट्री के हित में कीमत बढ़ाने का कदम उठाए, क्योंकि डेवलपमेंट कॉस्ट पिछले 10 सालों में करीब 300% तक बढ़ चुकी है।

पहले भी बढ़ चुकी हैं गेम की कीमतें

Take-Two Interactive उन कंपनियों में से है जिसने 2020 में 60 डॉलर से 70 डॉलर की कीमत बढ़ाने की शुरुआत की थी, जब NBA 2K21 को 70 डॉलर में लॉन्च किया गया था। कंपनी के अनुसार, इस बढ़ोतरी को लेकर किसी तरह का बड़ा विरोध नहीं देखा गया। दूसरी ओर, Nintendo ने Mario Kart World को 80 डॉलर में बेचा।

हर गेम की कीमत अलग, लेकिन संकेत साफ

सभी गेम्स की कीमत एक जैसी नहीं होती। Take-Two ने Mafia: The Old Country को 50 डॉलर में लॉन्च किया और इसे अच्छी सफलता भी मिली। जेलनिक का कहना है कि पिछले 10 सालों में महंगाई बढ़ने के बावजूद गेम्स की कीमत 60 डॉलर से 70 डॉलर के बीच ही रही है, जो तर्कसंगत नहीं लगता। इससे संकेत मिलता है कि GTA 6 की कीमत ज्यादा हो सकती है।

READ MORE: जनवरी में PlayStation Plus ला रहा धमाकेदार गेम्स

माइक्रोट्रांजैक्शन और भविष्य की दिशा

विशेषज्ञों का मानना है कि कीमतें न बढ़ने के कारण ही कंपनियां DLC और माइक्रोट्रांजैक्शन पर ज्यादा जोर दे रही हैं। वहीं, Alinea Analytics के रीस इलियट के अनुसार, लोग अपने पसंदीदा गेम्स के लिए 80 डॉलर या उससे ज्यादा खर्च करने को तैयार हैं।

READ MORE: गेमर्स को बड़ा झटका, जानें PS5 और PS5 Pro की नई कीमत

लॉन्च और मार्केट पर असर

Bank of America ने इस अनुमान, के साथ Take-Two के शेयर का टारगेट 320 डॉलर तक बढ़ा दिया है। फिलहाल, यह करीब 216 डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। GTA 6 का लॉन्च 19 नवंबर को PlayStation 5 और Xbox Series X|S पर होगा। करीब 13 साल बाद आ रहा यह गेम पहले 2025 में लॉन्च होना था, लेकिन अब इसे 2026 तक टाल दिया गया है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

इस देश में Xiaomi ने पेश किया पूरा AI इकोसिस्टम

Latest from Gaming

Don't Miss