WhatsApp new update: मेटा ने अपने मैसेजिंग ऐप WhatsApp में एकबार फिर बड़े बदलाव की तैयारी में है। इस बार ध्यान सिर्फ छोटे अपडेट पर नहीं है। पूरा डिजाइन बदलने की कोशिश है। कंपनी ने Liquid Glass लुक को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब यह बदलाव चैट लिस्ट से आगे जाएगा। सीधे इन चैट स्क्रीन पर इसका असर दिखेगा और यूज़र्स को बातचीत के दौरान नया और फ्रेश अनुभव मिल सकेगा। तो आइए जानते हैं इस अपडेट में और क्या है खूबियां।
WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी, जल्द ही Liquid Glass डिजाइन को चैट स्क्रीन तक विस्तार दे सकता है। जानिए क्या होगा खास।
धीरे-धीरे लागू हो रहा नया डिजाइन
यह बदलाव अचानक नहीं आया है बहुत पहले से ही मेटा इस दिशा में कार्य कर रहा था। यह बदलाव अचानक नहीं आया है। पहले इसे धीरे-धीरे लागू किया गया। नीचे नेविगेशन बार में बदलाव दिखा। चैट टैब के कुछ हिस्सों में नया डिजाइन आया। लेकिन रोलआउट बहुत धीमा रहा। कई यूज़र्स अभी भी पुराने इंटरफेस का ही इस्तेमाल कर रहे हैं। WABetaInfo की माने तो कंपनी आगे इन चैट इंटरफेस को पूरी तरह से नया लुक देने में लगी है। उनका कहना है कि डिजाइन में एकरूपता लाई जाएगी। यानी ऐप का हर हिस्सा एक जैसा दिखेगा।
READ MORE- ChatGPT 5.5 ‘Goblin Glitch’ वायरल, AI मजेदार बहस छिड़ी ऑनलाइन
इन-चैट स्क्रीन में दिखेंगे बदलाव, टेस्टिंग जारी
नए इंटरफेस में कई विजुअल बदलाव दिखेंगे। चैट स्क्रीन पर फ्लोटिंग चैट बार मिलेगा। टाइपिंग एरिया ज्यादा साफ-सुथरा दिखेगा। नेविगेशन बार हल्का ट्रांसपेरेंट होगा। बैकग्राउंड में ब्लर इफेक्ट रहेगा। साथ ही, शैडो और डेप्थ का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे पूरा इंटरफेस ज्यादा मॉडर्न व आकर्षक लगेगा। अभी यह पूरी तरह तैयार नहीं हैं। कंपनी इसे बीटा यूज़र्स के लिए भी जारी नहीं किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार इसे सिर्फ कोड के माध्यम से एक्टिव करके देखा गया है। यानी कंपनी अभी इसे टेस्टिंग फेज में रखे हुए है। लॉन्च से पहले और सुधार किए जा सकते हैं।
READ MORE- कैमरा लवर्स के लिए बड़ी खबर! Oppo Reno 16 प्रो शीघ्र होगा लॉन्च…जानें खूबियां
धीमी रोलआउट के पीछे रणनीति
रोलआउट होने की रफ्तार धीमी के कारण कई सवाल उठने लगे हैं। कहा यह जा रहा है कि इसके पीछे भी कोई रणनीति काम रहा होगा। यही वजह है कि Meta जल्दबाजी नहीं करना चाहता। जानकारी यह भी मिल रही है कि पूरा ऐप एक ही डिजाइन भाषा में हो। हर फीचर अपडेट होने के बाद ही बड़ा रोलआउट किया जाएगा। यही वजह है कि यूज़र्स को इंतजार करना पड़ रहा है।
फिलहाल यह अपडेट उम्मीद जरूर बढ़ाता है। लेकिन यूज़र्स को थोड़ा और इंतजार करना होगा।
