Huawei Nova 15 Max Confirmed: वैसे तो मार्केट में स्मार्टफोन ब्रांड का भरमार है लेकिन इन सबों के बीच जिन कंपनी के नए मॉडल की चर्चाएं चल रही है। वो भी किसी से कम नहीं है। जी हां, हम बात कर रहे हैं Huawei की। इसके अपकमिंग लेटेस्ट मॉडल Huawei Nova 15 Max स्मार्टफोन मार्केट में धूम मचाने आ रही है। कंपनी डेट भी कंफर्म दिया है। जिसके बाद से यूजर्स में उत्सुकता बढ़ गई है। तो आइए जानतें हैं इसकी खूबियां के बारे में विस्तार से।
चर्चित स्मार्टफोन ब्रांड Huawei का नया मॉडल Huawei Nova 15 Max बड़ी बैटरी के साथ जल्द लॉन्च होगा, जानें फीचर्स और डिटेल्स।
ग्लोबल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
बता दें कि कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन Huawei Nova 15 Max के ग्लोबल लॉन्च की पुष्टि कर दी है। यह डिवाइस 7 मई को थाईलैंड में होने वाले इवेंट में पेश किया जाएगा। इससे पहले नोवा 15 सीरीज के अन्य मॉडल चीन में लॉन्च हो चुके हैं। हालांकि भारत में इसे कब उतारा जाएगा। इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन इस पेशकश के बाद भारत में लॉन्चिंग की संभावना बन गई है।
READ MORE– Reddit का धमाका: AI Ads से कमाई में बड़ा उछाल
कैमरा और बैटरी में बड़ा सरप्राइज
कंपनी इस नए मॉडल में बैटरी पर विशेष जोड़ दिया है। जिसे फोन की सबसे बड़ी खासियत के तौर पर देखा जा रहा है। इसमें 8500mAh बैटरी मिलने की बात कही जा रही है। यह आम स्मार्टफोन्स से काफी बड़ी है। ऐसे में यूजर्स को लंबा बैकअप मिलेगा। बार-बार चार्जिंग की जरूरत कम हो सकती है। डेली के कार्यों में उपयोग के लिए काफी फायदेमंद होगा। वहीं, बात कैमरा की करें तो फोन में 50MP RYYB रियर कैमरा दिया जाएगा। यह कम रोशनी में बेहतर फोटो लेने में मदद करता है। साथ ही इसमें स्टीरियो स्पीकर्स भी मिलेंगे।
READ MORE– थिएटर के बाद अब OTT पर धूम! Love Insurance Kompany इस दिन होगी रिलीज
डिजाइन और लुक नया अंदाज में
कंपनी ने इसके डिजाइन को पहले से अलग और फ्रेश बनाया है। फोन को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। लुक के मामले में यह प्रीमियम फील देने की कोशिश करता है। लेकिन टेक जानकारों की माने तो यह Huawei Enjoy 90 Pro Max का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। उस फोन में 6.84 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया था। Kirin 8000 चिपसेट और 40W फास्ट चार्जिंग मिलती भी। इसलिए उम्मीद की जा रही है इस मॉडल में पिछले से तगड़ा प्रोसेसर मिल सकता है।
अगर फोन में किए दावे सही निकलता है तो यूजर्स को आकर्षित कर सकती है। खासकर उन यूजर्स को जो प्रीमियम फील और लंबी बैटरी चाहता है।
