TikTok

TikTok के बैन होने से पहले इस ऐप को डाउनलोड कर रहे यूजर्स

4 mins read
1.1K views
January 15, 2025

अमेरिका में TikTok के बैन होने से पहले चीनी सोशल मीडिया ऐप को लाखों अमेरिकी यूजर डाउनलोड कर रहे हैं। दो दिन में इस ऐप पर करीब 7 लाख नए यूजर आए हैं।

TikTok Banned in America: अमेरिका में TikTok पर बैन की तारीख नजदीक आ रही है। बता दें कि अगर Bytedance अपनी कंपनी नहीं बेचती है तो 19 जनवरी को अमेरिका TikTok पर बैन लगा देगा। दूसरी तरफ, अमेरिकी में TikTok यूजर दूसरे ऐप मूव कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि बड़ी संख्या में यूजर RedNote पर शिफ्ट हो रहे हैं। पिछले दो दिनों में इस ऐप पर करीब 7 लाख से ज्यादा यूजर आ चुके हैं। कंपनी अब नए यूजर बेस के लिए अपने इंतजाम बढ़ाने में जुटी है।

क्या है RedNote

RedNote भी TikTok की तरह ही काम करता है। ये ऐप भी वीडियो शेयरिंग ऐप हैं। चीन में इसे Xiaohongshu के नाम से जाना जाता है। इस ऐप को शंघाई स्थित Xingyin Information Technology कंपनी ने बनाया है। यह ऐप आप Apple App Store और Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं। अमेरिकी यूजर्स की बढ़ती संख्या के कारण यह ऐप नंबर वन ऐप बन गया है। 2013 में शुरू हुए इस ऐप के 30 करोड़ यूजर्स हैं।

इंग्लिश कंटेट की कमी से आई दिक्कत

कई बड़े ऐप मार्केट में लिस्ट होने के बावजूद इस ऐप के ज्यादातर UI एलिमेंट्स मंदारिन भाषा में हैं। इसके अलावा यहां ज्यादातर क्रिएटर चीनी हैं और अंग्रेजी कंटेंट की कमी है, जिसे भरने के लिए कंपनी अब ऐप पर अंग्रेजी कंटेंट को बढ़ाने और अंग्रेजी-चीनी ट्रांसलेशन टूल को लाने की तैयारी कर रही है। बता दें कि RedNote का दूसरे देशों में सिर्फ एक ही वर्जन है। बहुत कम चीनी ऐप हैं जो अलग-अलग देशों में एक ही वर्जन यूज कर रहे हैं।

इस ऐप को डाउनलोड कर रहे यूजर्स

TikTok अब अमेरिका में बैन होने की कगार पर है। वहीं, दूसरी तरफ यूजर्स कंपनी के दूसरे ऐप Lemon8 को डाउनलोड कर रहे हैं। बता दें कि यह Apple के US ऐप स्टोर में दूसरा सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप बन गया है। यह ऐप भी TikTok की तरह ही काम करता है। इसे अमेरिका में 2023 में लॉन्च किया गया था।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Elon Musk
Previous Story

क्या सच में TikTok को खरीदेंगे Elon Musk?

Cyber Crime
Next Story

मोबाइल नंबर और UPI ID से एक्सपोज होंगे साइबर ठग, जानें कैसे

Latest from Apps

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

App Store Policy: नई रिपोर्ट ने बड़ी टेक कंपनियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। टेक ट्रांसपेरेंसी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक,

Don't Miss