Elon Musk

क्या सच में TikTok को खरीदेंगे Elon Musk?

5 mins read
942 views
January 15, 2025

इस समय X यूजर्स का कहना है कि एलन मस्क को TikTok खरीद लेना चाहिए। ऐसे में अब इस बात पर चर्चा शुरू हो गई है कि क्या मस्क को TikTok खरीदना चाहिए या नहीं।

Elon Musk Buy TikTok: अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट ने TikTok पर बैन लगा दिया है। अप्रैल में राष्ट्रपति जो बिडेन द्वारा हस्ताक्षरित कानून के अनुसार, TikTok को Bytedance से स्वतंत्र होना होगा। 19 जनवरी से यह बैन लागू हो सकता है। अगर ऐसा होता है, तो यह इस देश में किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पहला बड़ा बैन होगा। इस मामले में X यूजर ने कहा है कि अब एलन मस्क को TikTok खरीद लेना चाहिए। यूजर के इन सुझावों के बाद अब इस बात पर चर्चा शुरू हो रही है कि मस्क को TikTok खरीदना चाहिए या नहीं।

Shark Tank के मालिक ने जताई TikTok खरीदने की इच्छा

TikTok को अगर अमेरिका में कंटिन्यू रहना है, तो इसका मालिक कोई अमेरिकी होना चाहिए। बता दें कि Shark Tank स्टार केविन ओ’लेरी ने पहले ही TikTok खरीदने की इच्छा जताई है, लेकिन उन्होंने कहा है कि इस डील को पूरा करने के लिए उन्हें डोनाल्ड ट्रंप के मदद की जरूरत होगी।

ट्रंप चाहते हैं इसका सॉल्यूशन

डोनाल्ड ट्रंप 2020 में अमेरिका में TikTok पर बैन लगाना चाहते थे, लेकिन अब उनकी राय बदल गई है। अब वह TikTok पर बैन लगाने के बदले इसका समाधान निकालने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने पदभार ग्रहण करने तक कानून को लागू होने से रोकने की मांग की है। अगर ऐसा होता है तो वह 90 दिनों के लिए बैन को रोक सकते हैं।

क्या बोले एलन मस्क

2024 अप्रैल में एलन मस्क ने कहा था कि उनका मानना ​​है कि अमेरिका में TikTok को बैन नहीं किया जाना चाहिए, भले ही इससे X को फायदा हो सकता है। मस्क ने कहा कि ऐसा करना ‘फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन’ के खिलाफ होगा। यह अमेरिका के वेल्यू के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि वह चीजों पर बैन लगाने के पक्ष में नहीं हैं और TikTok के बारे में उनकी कोई खास राय नहीं है।

इस पर भी हो रही है चर्चा

TikTok को मार्क जुकरबर्ग ने भी खरीदने की कोशिश की थी, लेकिन बाद में वह इसे खरीदने से पीछे हट गए थे। उस दौरान उन्होंने कहा था कि TikTok डेमोक्रेसी के लिए खतरनाक है, लेकिन वे भी ट्रंप की राह पर चल रहे हैं। कॉन्सपिरेसी थ्योरी दावा कर रही है कि मार्क जुकरबर्ग या एलन मस्क TikTok पर दांव लगा सकते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Jio
Previous Story

Jio ने सियाचिन ग्लेशियर पर इंस्टॉल किया 5G नेटवर्क, बना पहला ऑपरेटर

TikTok
Next Story

TikTok के बैन होने से पहले इस ऐप को डाउनलोड कर रहे यूजर्स

Latest from Latest news

Don't Miss