AI Smartphones India: भारत में स्मार्टफोन खरीदने का तरीका अब पहले जैसा नहीं रहा। लोग अब जल्दी-जल्दी फोन बदलने के बजाय सोच-समझकर खरीदारी कर रहे हैं। Counterpoint Research और Flipkart की Smartphone Insights Report 2026 में यह बड़ा बदलाव सामने आया है।
भारत में 89% यूजर्स अब AI फीचर्स को स्मार्टफोन खरीदने का मुख्य कारण मानते हैं, जबकि कीमत और वैल्यू फॉर मनी सबसे बड़ा फैक्टर बना हुआ है।
AI फीचर्स बन रहे सबसे जरूरी
रिपोर्ट के अनुसार, करीब 89% यूजर्स अब AI फीचर्स को फोन खरीदने का अहम कारण मानते हैं। Gen Z इन्हें कंटेंट और एंटरटेनमेंट के लिए इस्तेमाल करता है, जबकि मिलेनियल्स काम और प्रोडक्टिविटी के लिए। वहीं, महिलाएं रोजमर्रा के कामों में AI की मदद ले रही हैं। अब मिड-रेंज फोन में AI एक जरूरी फीचर बन चुका है।
कीमत और वैल्यू पर फोकस
आज के समय में करीब 60% लोग फोन खरीदते समय कीमत और वैल्यू फॉर मनी को सबसे ज्यादा महत्व देते हैं। इसके बाद ब्रांड पर भरोसा और ऑनलाइन रिव्यू आते हैं। इसका मतलब है कि लोग अब सिर्फ फीचर्स नहीं, बल्कि सही कीमत पर सही फोन चाहते हैं।
फोन बदलने का समय बढ़ा
अब लोग औसतन 4 साल तक एक ही स्मार्टफोन इस्तेमाल कर रहे हैं। साथ ही EMI पर खरीदारी भी बढ़ी है और करीब 33% लोग EMI के जरिए फोन खरीद रहे हैं। इससे पता चलता है कि लोग अब बजट को ध्यान में रखकर समझदारी से खर्च कर रहे हैं।
READ MORE: हवा नहीं दे रहा पंखा? जानें इसके छुपे कारण और समाधान
परफॉर्मेंस और कैमरा अभी भी जरूरी
फोन खरीदते समय परफॉर्मेंस, कैमरा और भरोसेमंद काम करना अभी भी सबसे जरूरी चीजें हैं। करीब 45% लोग बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ज्यादा पैसे देने को तैयार हैं, जबकि 57% लोग अच्छे कैमरे के लिए ज्यादा खर्च कर सकते हैं।
डिजाइन और रंग का बढ़ता क्रेज
अब डिजाइन भी काफी मायने रखने लगा है। करीब 64% यूजर्स रंगीन स्मार्टफोन पसंद करते हैं। खासकर महिलाएं, Gen Z और टियर-2 शहरों के लोग अपनी पसंद के रंग और डिजाइन के लिए करीब 5% ज्यादा कीमत देने को तैयार हैं।
READ MORE: Flipkart लाया स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर, 40 मिनट में ऐसे करें अप्लाई
बाजार में आ रहा बड़ा बदलाव
तरुण पाठक के अनुसार, भारत का स्मार्टफोन बाजार तेजी से बदल रहा है। अब यूजर्स सिर्फ नए फीचर्स नहीं, बल्कि बेहतर अनुभव, लंबी चलने वाली डिवाइस और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहते हैं। यही वजह है कि कंपनियों को अब हर बजट में अच्छी क्वालिटी देने पर ध्यान देना होगा।
