200MP कैमरा वाला Moto G87 लॉन्च

200MP कैमरा वाला Moto G87 लॉन्च! जानें अद्भुत खूबियां!

5 mins read
8 views
April 30, 2026

Moto G87 Launch: स्मार्टफोन बाजार में कैमरा और मजबूती अब सबसे बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। इसी ट्रेंड को देखते हुए Motorola ने अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Moto G87 को पेश किया है। इसमें 200 मेगापिक्सल कैमरा, मजबूत डिजाइन और पावरफुल फीचर्स दिए गए हैं। कम दाम में बेहतर सुविधा देने की कोशिश कंपनी ने की है। कंपनी ने इस डिवाइस में कैमरा, डिस्प्ले, बैटरी और मजबूती पर भी बराबर ध्यान दिया है। जिससे यह अपने सेगमेंट में कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार दिखता है।

अगर आप मोटो जी सीरीज के स्मार्टफोन के शौकीन हैं तो यह खबर आपके लिए हैं Moto G87 में मिलेगा प्रीमियम डिजाइन, जबरदस्त बैटरी…पढ़ें पूरी डिटेल।

कैमरा के शौकीन के लिए खास

Moto G87 को खास तौर पर कैमरा लवर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो इस सेगमेंट में इसे अलग पहचान देता है। OIS और Ultra Pixel टेक्नोलॉजी के साथ फोटो क्वालिटी को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया गया है।

डिस्प्ले में प्रीमियम फील

इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन दी गई है। 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000 निट्स तक की ब्राइटनेस इसे आउटडोर यूज के लिए भी शानदार बनाती है। साथ ही 10-बिट कलर और डीपीसाआई-पी3 सपोर्ट के कारण वीडियो और गेमिंग का अनुभव और बेहतर होता है। वहीं, परफॉमेंस के मामले में Moto G87 में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। Android 16 पर आधारित Hello UI यूजर को नया अनुभव देता है।

READ MORE- Realme 16x 5G जल्द लॉन्च, कीमत और फीचर्स जानें

बैटरी और चार्जिंग

फोन में 5200mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए उपयुक्त है। 30W टर्वो पॉवर चार्जिंग के जरिए इसे जल्दी चार्ज किया जा सकता है। यह बैलेंस्ड बैटरी सेटअप इसे डेली यूज के लिए भरोसेमंद बनाता है। वहीं, Motorola ने इसमें IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है। साथ ही MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन इसे झटकों और गिरने से भी बचाता है।

READ MORE- टैबलेट नहीं, छोटा कंप्यूटर है ये! Lenovo Idea Tab Pro Gen 2 की एंट्री।

कीमत और उपलब्धता

इस स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत लगभग 45,000 रुपये रखी गई है। फिलहाल यह UK में लिस्टेड है और जल्द ही यूरोप, मिडिल ईस्ट, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के बाजारों में उपलब्ध होगा।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

शाहरुख की 'कर्तव्य' में सैफ का धमाका
Previous Story

शाहरुख की ‘कर्तव्य’ में सैफ का धमाका: जानें ओटीटी रिलीज डेट

Latest from Gadgets

Don't Miss