Coinbase ने UK में Crypto backed loan सेवा शुरू

Bitcoin बेचे बिना कैश! UK में Coinbase का धमाकेदार लोन फीचर लॉन्च!

6 mins read
7 views
April 20, 2026

Coinbase crypto loan UKCoinbase ने यूनाइटेड किंगडम में अपनी क्रिप्टो-आधारित लोन सर्विस शुरू कर दी है। इसके बारे में कहा जा रहा है कि यह नया फीचर वर्तमान बैंकिंग सिस्टम को चुनौती दे सकता है। अब यूजर्स अपने डिजिटल एसेट्स को बेचे बिना ही कैश हासिल कर सकते हैं, जिससे क्रिप्टो एक निवेश से आगे बढ़कर उपयोगी वित्तीय टूल बनता जा रहा है। तो आइए जानते हैं विस्तार से।

बिना क्रिप्टो बेचे अब पाएं कैश Coinbase की नई पहल, UK सर्विस से 5 मिलियन डॉलर तक का USDC लोन उपलब्ध। जानिए तरीका।

बिना बेचे एसेट पर मिलेगा लोन

इस नई सुविधा के तहत यूजर्स Bitcoin, Ethereum और cbETH जैसे एसेट्स को गिरवी रखकर 5 मिलियन डॉलर तक का USD Coin लोन ले सकते हैं। पूरा सिस्टम ऑनचेन है। यहां  एसेट्स Morpho स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट में सुरक्षित रहते हैं, जिससे पारदर्शिता और सुरक्षा दोनों सुनिश्चित होती है। यूजर्स को ध्यान में रखते हुए Coinbase ऐप में Borrow सेक्शन जोड़ा गया है। यहां यूजर्स कुछ ही स्टेप्स में लोन ले सकते हैं और Morpho के माध्यम से राशि कुछ ही सेकंड में उनके अकाउंट में ट्रांसफर हो जाती है। इसके बाद इसे ब्रिटिश पाउंड में कन्वर्ट या सीधे ट्रांसफर करना भी बेहद आसान है।

READ MORE- व्हाइट हाउस में AI की एंट्री: Mythos ने तोड़ा विरोध का घेरा

लिक्विडेशन का जोखिम भी मौजूद

इस सर्विस की खासियत है इसका फ्लेक्सिबल इंटरेस्ट सिस्टम। ब्याज दरें मार्केट कंडीशन के अनुसार बदलती रहती हैं। Base पर हर ब्लॉक के साथ अपडेट होती हैं। इसमें कोई फिक्स्ड EMI या तय समय सीमा नहीं है। यानी यूजर अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी लोन चुका सकते हैं। हालांकि यह सुविधा फायदेमंद है, लेकिन इसमें जोखिम भी है। अगर गिरवी रखे गए एसेट्स की कीमत गिरती है और लोन वैल्यू तय सीमा तक पहुंच जाती है तो ऑटोमैटिक लिक्विडेशन हो सकता है। Coinbase इस स्थिति से पहले यूजर्स को ईमेल और SMS के जरिए अलर्ट देता है, ताकि वे समय रहते कदम उठा सकें।

READ MORE-  Gold Rate 20 ApriI: जानें आज सोना सस्ता हुआ या मंहगा?

ग्लोबल विस्तार की तैयारी

यह लॉन्च Coinbase के अमेरिकी मॉडल की सफलता के बाद आया है, जहां 2025 से अब तक अरबों डॉलर के लोन जारी किए जा चुके हैं। बता दें कि जनवरी 2025 में अमेरिका में Morpho के माध्यम ऑन चेन क्रिप्टो समर्थित लोन की सुविदा शुरू करने के बाद की गई है। यह शुरूआत में 1 मिलियन डॉलर शुरू हुई थी। अब इसे बढ़ाकर 5 मिलियन डॉलर कर दी गई है।कंपनी अब इस सर्विस को अन्य देशों में भी विस्तार देने की योजना बना रही है। इससे स्पष्ट है कि आने वाले समय में DeFi और पारंपरिक बैंकिंग के बीच की दूरी और कम होगी।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Anthropic Mythos White House AI
Previous Story

व्हाइट हाउस में AI की एंट्री: Mythos ने तोड़ा विरोध का घेरा

Jumanji: Welcome to the Jungle फिल्म नेटफ्लिक्स पर टॉप ट्रेंड में शामिल
Next Story

OTT पर छाई 9 साल पुरानी फिल्म, व्यूज से बढ़ा क्रेज

Latest from Cryptocurrency

Don't Miss