Do Deewane Seher Mein OTT

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप, Netflix पर टॉप बनने को तैयार ये फिल्म!

7 mins read
12 views
April 17, 2026

Do Deewane Seher Mein OTT: कई फिल्में सिनेमाघरों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पातीं। लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आते ही उनका भाग्य बदल जाता है। कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है फिल्म Do Deewane Seher Mein के साथ, जो अब OTT पर अपनी नई शुरुआत करने जा रही है। ऐसे कई उदाहरण पहले भी सामने आ चुके हैं, जहां थिएटर में असफल फिल्में OTT पर सुपरहिट बन गईं। तो आइए जानते हैं कब रिलीज होने जा रही है।

सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की फिल्म को OTT पर मिला दूसरा मौका, क्या ओटीटी के दर्शोकों के बीच पकड़ बना पाएगी? जानिए पूरी कहानी।

Netflix पर नई उम्मीद

करीब डेढ़ महीने पहले थिएटर में रिलीज हुई यह फिल्म अब 17 अप्रैल को Netflix पर स्ट्रीम हो रही है। प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया पर इसका पोस्टर शेयर करते हुए दर्शकों को एक बार फिर इस रोमांटिक कहानी से जुड़ने का मौका दिया है। ओटीटी दर्शकों की बढ़ती संख्या इस फिल्म के लिए सकारात्मक संकेत मानी जा रही है।

थिएटर में फीकी, OTT पर चमकने की उम्मीद

फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शकों और क्रिटिक्स से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी। लेकिन ओटीटी की दुनिया में कंटेंट को नया जीवन मिलता है। यहां  दर्शक अपने समय और पसंद के अनुसार फिल्में देखते हैं। यही वजह है कि अब इस फिल्म से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है, खासकर युवाओं के बीच।

मुंबई की पृष्ठभूमि में बुनी प्रेम कहानी

यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है।  जिसकी कहानी मुंबई शहर के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें एक युवा प्रोफेशनल की जिंदगी और उसके एकतरफा प्यार की समस्याओं को दिखाया गया है, जो भावनात्मक उतार-चढ़ाव से भरी है। कहानी में रिश्तों की सच्चाई और आधुनिक प्रेम के संघर्ष को भी दर्शाया गया है।

READ MORE- तानों से उठकर चमकी अर्चना, OTT पर दिखाया एक्टिंग का दम

सिद्धांत- मृणाल की जबरदस्त केमिस्ट्री

बता दें कि फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी ने शशांक का किरदार निभाया है। वहीं, मृणाल ठाकुर रोशनी के रोल में नजर आती हैं। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री कहानी को भावनात्मक गहराई देती है और दर्शकों को जोड़ने की कोशिश करती है। उनके अभिनय को OTT दर्शकों से बेहतर रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है। वहीं, सपोर्टिंग में कास्ट में ईला अरूण, और दीपराज राणा जैसे अनुभवी कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं।

READ MORE-  ‘भूत बंगला’ से पहले OTT पर छाया डर, ‘Noise’ ने उड़ाए दर्शकों के होश!

बड़े नामों का जुड़ाव

इस फिल्म के निर्माण में Sanjay Leela Bhansali जैसे बड़े नाम जुड़े हैं। निर्देशन की जिम्मेदारी Ravi Udyawar ने संभाली है। जिससे फिल्म को एक खास ट्रीटमेंट मिला है और इसे विजुअली आकर्षक बनाया गया है। अब सबकी नजर इस बात पर टिकी है कि क्या यह फिल्म OTT पर दर्शकों का दिल जीत पाएगी। दो दीवाने शहर में  के लिए यह मौका किसी दूसरी पारी से कम नहीं है, जो इसके भविष्य को पूरी तरह बदल सकता है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

भारत के प्लेसमेंट सिस्टम से अलग यूरोप का जॉब मार्केट,
Previous Story

प्लेसमेंट भूल जाइए, विदेश में नौकरी का असली फॉर्मूला कुछ और है…

Plazza 15 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाने की तैयारी में है
Next Story

मेडिसिन डिलीवरी में ‘रॉकेट स्पीड’, Plazza जुटाने जा रहा 15 मिलियन डॉलर

Latest from Entertainment

सेंसर के चक्कर में अटकी सलमान खान की 'मातृभूमि'

थिएटर या OTT? ‘मातृभूमि’ की अटकी रिलीज ने बढ़ाई फैंस की बेचैनी

Salman Khan Matrubhoomi: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म मातृभूमि इन दिनों कंटेंट से ज्यादा अपने बदलावों और सेंसर प्रक्रिया को लेकर चर्चा

Don't Miss