Apple का बड़ा प्लान, iPhone खुद समझेगा आपकी हर चीज

Apple का बड़ा प्लान, iPhone खुद समझेगा आपकी हर चीज

5 mins read
17 views
April 18, 2026

Apple AI Features: AI की दौड़ में अब Apple भी तेजी से आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है। अब तक कंपनी इस मामले में थोड़ी पीछे मानी जा रही थी, लेकिन नई रिपोर्ट्स बताती हैं कि आने वाला अपडेट iOS 27 काफी बड़ा बदलाव लेकर आ सकता है। इसमें ऐसे AI फीचर्स दिए जाएंगे, जो iPhone को पहले से ज्यादा स्मार्ट बना देंगे।

Apple के iOS 27 अपडेट में आने वाले नए AI फीचर्स iPhone को और स्मार्ट बना देंगे, जानिए Visual Intelligence कैसे आपके आसपास की चीजों को समझकर काम आसान करेगा।

iPhone अब समझेगा आपके आसपास क्या हो रहा है

iOS 27 का सबसे खास फीचर ‘Visual Intelligence’ होगा। यह फीचर सिर्फ किसी चीज को पहचानने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि उससे जुड़ी पूरी जानकारी भी देगा। मान लीजिए आप कैमरा किसी खाने की चीज पर रखते हैं, तो iPhone आपको उसके न्यूट्रिशन के बारे में भी बता देगा। इससे यूजर को हेल्थ से जुड़ी जानकारी आसानी से मिल पाएगी।

रोजमर्रा के काम होंगे और भी आसान

इस नए फीचर की मदद से कई छोटे-छोटे काम बहुत आसान हो जाएंगे। जैसे अगर कहीं कोई फोन नंबर या एड्रेस लिखा है, तो आप उसे स्कैन करके सीधे अपने कॉन्टैक्ट्स में सेव कर सकते हैं। इससे टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा, Apple Wallet को भी और बेहतर बनाया जाएगा। अब आप फिजिकल टिकट, जिम कार्ड या पास को स्कैन करके डिजिटल रूप में सेव कर पाएंगे।

READ MORE: Google का नया AI ऐप लॉन्च, FREE में लिखेगा आपकी बात

AI वीयरेबल डिवाइसेस की भी तैयारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple सिर्फ iPhone तक ही सीमित नहीं रहना चाहती। कंपनी आने वाले समय में AI बेस्ड वीयरेबल डिवाइसेस जैसे स्मार्ट ग्लासेस, कैमरा वाले एयरपॉड्स और एआई पेंडेंट पर भी काम कर रही है। इसी वजह से iOS 27 में Visual Intelligence जैसे फीचर्स पर खास ध्यान दिया जा रहा है।

कब मिलेगा iOS 27 अपडेट?

हर साल की तरह इस बार भी Apple जून में होने वाले WWDC इवेंट में इस अपडेट का ऐलान कर सकती है। इसके बाद सितंबर में नई iPhone सीरीज के साथ इसे यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है। इस अपडेट में Siri को भी बड़ा अपग्रेड मिलेगा।

READ MORE: Apple ला रहा कैमरा-माइक से लैस AI पिन!

Siri भी बनेगा स्मार्ट चैटबॉट

Apple इसे एक चैटबॉट की तरह बनाने की तैयारी में है, ताकि यूजर इससे उसी तरह बात कर सकें जैसे ChatGPT या Google Gemini से करते हैं। इसमें स्क्रीन पर क्या चल रहा है, उसे समझने और कॉन्टेक्स्ट पकड़ने की क्षमता भी जोड़ी जाएगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Cloud गेमिंग में Nvidia का GeForce Now भारत में आया
Previous Story

क्या खत्म हो जाएगा Xbox Gaming का क्रेज? जानें वजह

Silent Artificial Muscles की मदद से अब रोबोट बिना आवाज के और ज्यादा नेचुरल तरीके से काम कर पाएंगे।
Next Story

Robots की दुनिया में बड़ा धमाका, जानिए ये नई टेक्नोलॉजी

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss