Rockstar Games Update: Grand Theft Auto Online में इस हफ्ते नया Weekly Update आया है, जिसे Rockstar Games ने खास 420 थीम के साथ जारी किया है। यह इवेंट 16 अप्रैल से 22 अप्रैल तक चलेगा। इसके साथ एक लिमिटेड टाइम 420 सेलिब्रेशन भी चल रहा है, जो 29 अप्रैल तक एक्टिव रहेगा। इस दौरान खिलाड़ियों को कई बोनस, फ्री रिवॉर्ड्स और आसान कमाई के मौके मिल रहे हैं।
GTA Online में नया 420 थीम वाला वीकली अपडेट आया है, जिसमें 4X रिवॉर्ड्स, फ्री आइटम और आसान कमाई के कई मौके मिल रहे हैं।
4X रिवॉर्ड्स और आसान कमाई का मौका
इस अपडेट की सबसे बड़ी खासियत 4X GTA और RP बोनस है। खासकर नया Stoner Survival mode और Hunting Pack मैप में यह फायदा मिल रहा है।
इसके अलावा खिलाड़ियों को मिलेगा।
- First Dose और Last Dose मिशन पर 3X GTA$ और RP
- Weed Sell मिशन पर 2X GTA$
- Short Trips और Community Series पर 2X GTA$ और RP
इस हफ्ते एक खास वीकली चैलेंज भी है। इसमें Stoner Survival में 5 वेव पूरी करने पर 420,000 डॉलर इन-गेम कैश और Sasquatch Outfit मिलता है।
फ्री रिवॉर्ड्स और लॉगिन बोनस
- Black LD Organics Tee सिर्फ लॉगिन पर।
- Multicolor 420 Festival Outfit (Rockstar Propaganda सब्सक्राइबर्स के लिए)
- पूरे मैप में वापस आए Peyote Plants।
Peyote Plants को ढूंढना इस अपडेट का सबसे मजेदार हिस्सा है। इनसे मिलने वाले ट्रांसफॉर्मेशन काफी अलग और यादगार होते हैं, जो गेम को और रोचक बनाते हैं।
फ्री गाड़ियां और टेस्ट राइड्स
इस हफ्ते कुछ खास गाड़ियां और रिवॉर्ड्स भी दिए जा रहे हैं।
- Podium Vehicle: Western Reever
- Prize Ride: BF Club (LS Car Meet में Top 4 आने पर)
इसके साथ कई टेस्ट राइड्स भी उपलब्ध हैं, जैसे Albany Alpha, Pfister Neon और Coil Cyclone II।
READ MORE: GTA Online में आज लॉन्च हुआ Mansions DLC
डिस्काउंट और Gun Van ऑफर्स
- Weed farms पर 40% डिस्काउंट
- Vapid Caracara 4×4 और Pfister Neon पर 30% छूट
Gun Van में भी खास ऑफर्स हैं
- Baseball Bat फ्री
- Railgun पर 30% डिस्काउंट
- GTA+ यूजर्स को अतिरिक्त छूट
READ MORE: GTA 6 लॉन्च से पहले फैन के लिए सरप्राइज
इस हफ्ते का कुल अनुभव
इस बार का अपडेट काफी आसान और रिलैक्स्ड है। इसमें ज्यादा कठिन मिशन नहीं हैं, लेकिन कमाई के कई अच्छे मौके मिलते हैं। नए और पुराने दोनों खिलाड़ियों के लिए यह हफ्ता बिना दबाव के अच्छा GTA$ कमाने का बेहतरीन समय है।
