X Cashtags Feature: X ने iPhone यूजर्स के लिए एक नया और काम का फीचर लॉन्च किया है, जिसका नाम Cashtags है। फिलहाल, यह फीचर अमेरिका और कनाडा में उपलब्ध है। इस अपडेट के बाद यूजर अब ऐप के अंदर ही स्टॉक और क्रिप्टोकरेंसी की लाइव जानकारी देख सकते हैं।
X ने iPhone यूजर्स के लिए नया Cashtags फीचर लॉन्च किया है, जिससे अब ऐप के अंदर ही स्टॉक और क्रिप्टो का लाइव डेटा देखना आसान हो गया है।
क्या है Cashtags फीचर और कैसे करता है काम?
Cashtags फीचर की मदद से आप किसी भी स्टॉक या क्रिप्टो का लाइव डेटा आसानी से देख सकते हैं। X के हेड ऑफ प्रोडक्ट निकिता बीयर ने बताया कि अगर आप कोई सिंबल या कॉन्ट्रैक्ट एड्रेस डालते हैं, तो प्लेटफॉर्म खुद सही एसेट का सुझाव देता है। इससे गलत सर्च या कन्फ्यूजन की समस्या नहीं होती।
इंटरैक्टिव चार्ट और आसान समझ
जब आप किसी एसेट को चुनते हैं, तो आपको एक इंटरैक्टिव चार्ट दिखाई देता है। इसमें आप 1 दिन से लेकर 1 साल तक का डेटा देख सकते हैं। इससे यूजर को मार्केट ट्रेंड समझने में आसानी होती है। यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो शेयर बाजार या क्रिप्टो में रुचि रखते हैं और हर समय अपडेट रहना चाहते हैं।
𝕏 has always been the best source of financial news for traders and investors. Billions of dollars are allocated every day based on what people read on Timeline.
Today we’re launching our new Cashtags feature in the US and Canada on iPhone, bringing real-time financial data to… pic.twitter.com/c8s7X9gHTO
— Nikita Bier (@nikitabier) April 14, 2026
अब ऐप छोड़े बिना मिलेगी पूरी जानकारी
इस नए अपडेट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आपको किसी दूसरी वेबसाइट या ऐप पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। Cashtags के जरिए आप उस एसेट से जुड़े पोस्ट भी देख सकते हैं। यानि अब आपको एक ही जगह पर डेटा और लोगों की राय दोनों मिल जाएगी। पहले Cashtags फीचर सिर्फ स्टॉक्स के मेंशन तक सीमित था, लेकिन अब इसे और ज्यादा स्मार्ट बना दिया गया है।
READ MORE: Japan ने बदले Crypto नियम, निवेशकों के लिए क्या बदलेगा अब
Smart Cashtags से बेहतर यूज़र एक्सपीरियंस
निकिता बीयर के मुताबिक, कंपनी का लक्ष्य सिर्फ डेटा दिखाना नहीं है, बल्कि यूजर्स को ऐसा प्लेटफॉर्म देना है जहां से वे तुरंत फैसला ले सकें। Smart Cashtags में मार्केट डेटा, चार्ट और पोस्ट एक साथ मिलते हैं, जिससे यूजर का काम आसान हो जाता है।
Wealthsimple के साथ पार्टनरशिप
इस फीचर को और बेहतर बनाने के लिए X ने Wealthsimple के साथ साझेदारी की है। इसके तहत कनाडा के यूजर्स Cashtags के जरिए सीधे ट्रेडिंग भी कर सकेंगे। फिलहाल, यह फीचर सिर्फ iPhone यूजर्स के लिए है, लेकिन जल्द ही Android और वेब यूजर्स को भी इसका फायदा मिलेगा। इसमें स्टॉक्स के साथ-साथ क्रिप्टोकरेंसी और मीम कॉइन्स भी शामिल किए गए हैं।
READ MORE: Crypto Dad का ऐलान, अब किस मिशन पर नजर आएंगे जियानकार्लो
X के मालिक एलन मस्क ने बताया है कि X Money नाम का नया फीचर भी जल्द लॉन्च होगा। इसमें पैसे भेजना, बैंक डिपॉजिट और डेबिट कार्ड जैसी सुविधाएं मिलेंगी। Visa के साथ मिलकर कैशबैक ऑफर भी दिए जाएंगे।
