Artificial intelligence course: आज के दौर में आर्टिकल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से दुनिया की सबसे प्रभावशाली टेक्नोलॉजी बनती जा रही है। यही वजह है कि AI से जुड़े कोर्स और सर्टिफिकेशन की मांग भी लगातार बढ़ रही है। बाजार में कई विकल्प मौजूद हैं, लेकिन यहां हम 10 ऐसे प्रमुख और विविध AI कोर्स की बात कर रहे हैं जो न केवल बेसिक्स बल्कि इसके वास्तविक उपयोगों को भी कवर करते हैं।
जानिए टॉप 10 AI कोर्स, उनकी खासियत और कैसे ये आपके करियर को बना सकते हैं बेहतर।
एक रिपोर्ट के अनुसार, 2024 से 2028 के बीच AI पर वैश्विक खर्च 632 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है, इसके परिणामस्वरूप 29% की वार्षिक वृद्धि होगी। इससे यह स्पष्ट है कि आने वाले समय में AI, व्यावसायिक बदलाव के लिए सबसे शक्तिशाली साधन बनने जा रहा है।
AI कंपनियों को ऑटोमेशन, रोबोटिक्स, स्मार्ट डिवाइस, हेल्थकेयर, फाइनेंस और सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में बेहतर काम करने में मदद करता है। यही कारण है कि आज लगभग हर संगठन AI को अपनाने की दिशा में काम कर रहा है।
AI Certification क्यों जरूरी है?
AI सीखना आपको एक बेहतर करियर की दिशा में ले जा सकता है। एक अच्छा सर्टिफिकेट आपको भीड़ से अलग पहचान देता है और यह दिखाता है कि आप नई तकनीकों से अपडेट हैं क्योंकि AI तेजी से बदलता क्षेत्र है इसलिए सर्टिफिकेशन यह साबित करता है कि आपके पास लेटेस्ट स्किल्स हैं। एक अध्ययन के अनुसार, करीब 80% AI नौकरियों में मास्टर डिग्री की जरूरत होती है, 60% में बैचलर और 18% में पीएचडी।
टॉप 10 AI कोर्स और सर्टिफिकेशन
- Stanford University– Artificial Intelligence Graduate Certificate
AI के बेसिक्स जैसे मशीन लर्निंग, NLP, रोबोटिक्स और एल्गोरिद्म डिजाइन को कवर करता है।
- MIT – Professional Certificate in Machine Learning & AI
16 दिन का प्रोग्राम, जिसमें बिग डेटा और टेक्स्ट प्रोसेसिंग पर गहराई से पढ़ाया जाता है।
- UC Berkeley – AI: Business Strategies and Applications
बिजनेस लीडर्स के लिए खास, जो AI को अपनी कंपनी में लागू करना चाहते हैं।
- IBM AI Professional Certificate (Coursera)
शुरुआती लोगों के लिए, जिसमें जनरेटिव AI और Python के जरिए ऐप बनाना सिखाया जाता है।
- Deep Learning Specialization – Andrew Ng (Coursera)
न्यूरल नेटवर्क, NLP और इमेज प्रोसेसिंग जैसे एडवांस टॉपिक्स को कवर करता है।
- TensorFlow for AI & ML (Coursera)
Google के TensorFlow फ्रेमवर्क के जरिए AI मॉडल बनाना सिखाता है।
- Artificial Intelligence A-Z 2026
Agentic AI, Reinforcement Learning और LLMs पर आधारित प्रैक्टिकल कोर्स।
- Google Cloud – Generative AI Learning Path
जनरेटिव AI और LLMs की समझ के साथ Google टूल्स पर फोकस।
READ MORE: Top 10 AI लैपटॉप: जानें फीचर्स और कीमत
- ARTiBA – Artificial Intelligence Engineer Certification
तीन अलग-अलग ट्रैक के जरिए प्रोफेशनल लेवल AI स्किल्स विकसित करता है।
- LinkedIn Learning – AI & ML Fundamentals
AI के बेसिक्स और बिजनेस एप्लिकेशन को समझने के लिए बेहतरीन कोर्स।
READ MORE: Top 10 Crypto Wallet: Ledger या ZenGo? कौन है बेस्ट ऑप्शन
AI सर्टिफिकेशन आज के समय में सिर्फ एक अतिरिक्त योग्यता नहीं, बल्कि एक मजबूत करियर की नींव बन चुका है।
