AI impact on jobs info Edge: टेक्नोलॉजी की दुनिया में Artificial Intelligence तेजी प्रभाव डालना शुरू कर दिया है। कई टेक कंपनियां बदलाव के बयार में बहना चाहती है। लेकिन दूसरी तरफ नौकरियां और बिजनेस पर इसके असर की चर्चाएं काफी गर्म है। इन्हीं चर्चाओं धार देने की कोशिशि info Edge के सीईओ Hitesh Oberoi की है। उनका कहना है कि एआई को सिर्फ खतरे के रूप में देखना गलत होगा। यह एक ऐसा बदलाव है जो अवसर भी देता है और लेने की क्षमता भी रखता है। अगर कंपनियां और कर्मचारी समय के साथ खुद को अपडेट करते हैं। तो यह बदलाव उनके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है।
क्या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आपकी नौकरी ले जाएगा या नई देगा? जानिए बदलते जॉब मार्केट पर बड़ा विश्लेषण विस्तारकपूर्वक।
रूटीन जॉब्स पर सबसे बड़ा असर
उनका कहना है कि AI का पहला असर उन नौकरियों पर दिख रहा है जो दोहराव वाली हैं। जैसे कस्टमर सपोर्ट, डेटा एंट्री और बेसिक ऑपरेशंस। इन कामों को अब ऑटोमेशन तेजी से संभाल रहा है। इससे कंपनियां कम लोगों में ज्यादा काम कर पा रही हैं। वहीं उनका यह भी कहना है इतिहास इस बात का गवाह है कि नई तकनीकियां आने के बाद नई नौकरियां भी पैदा हुई है। जो तकनीक के साथ ढॉल जाते हैं उनके लिए अवसर पैदा होती है और जो इसमें नहीं ढ़लते उनके लिए खतरा के समान होता है।
नई नौकरियों के दरवाजे भी खुलेंगे
हालांकि यह कहानी का सिर्फ एक हिस्सा है। हर नई टेक्नोलॉजी की तरह AI भी नए अवसर लेकर आएगा। इंटरनेट और स्मार्टफोन की तरह यह भी नए सेक्टर और नई जॉब्स पैदा करेगा। ऐसे रोल सामने आएंगे जिनकी आज कल्पना भी नहीं की जा सकती। इसलिए स्किल अपग्रेड करना समय की सबसे बड़ी जरूरत बन गई है। Info Edge अब अपने बिजनेस मॉडल को एआई के हिसाब से बदल रहा है। कंपनी अपने प्लेटफॉर्म्स को ज्यादा स्मार्ट और डेटा ड्रिवन बना रही है। इससे कंपनियों को सही टैलेंट ढूंढने में मदद मिलेगी।
READ MORE- Viral Video: फैक्ट्री वर्कर्स खुद बना रहे अपना रिप्लेसमेंट AI
AI से बदला जॉब पोर्टल का अनुभव
बता दें कि Naukri.com पर अब एआई आधारित रिज्यूम में बिल्डर लॉन्च किया गया है। पहले जहां इंसान रिज्यूमे बनाते थे। अब एआई यह काम कर रहा है। इसके साथ ही AI मॉक इंटरव्यू जैसे फीचर्स भी जोड़े गए हैं। इससे उम्मीदवारों को बेहतर तैयारी करने का मौका मिल रहा है। AI अब हायरिंग प्रोसेस भी बदल रहा है। अब AI एजेंट्स कुछ ही समय में उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग और स्क्रीनिंग कर सकते हैं। इससे प्रक्रिया तेज और आसान हो गई है। साथ ही कंपनियों का समय और लागत भी कम हो रही है।
READ MORE- BrainTech रेस में यूरोप की एंट्री, Startups को मिलेगा 60 मिलियन यूरो का सपोर्ट
डेटा का इस्तेमाल कर नई सेवाएं विकसित
कंपनी अपने बड़े डेटा का इस्तेमाल कर नई सेवाएं विकसित कर रही है। इसमें टैलेंट एनालिटिक्स, सैलरी ट्रेंड और मार्केट इनसाइट्स शामिल हैं। इससे कंपनियों को बेहतर फैसले लेने में मदद मिलती है और भर्ती प्रक्रिया ज्यादा प्रभावी बनती है। Info Edge ने AI को मजबूत करने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर में भी निवेश बढ़ाया है। इसमें GPUs और एडवांस सर्वर शामिल हैं। कंपनी पहले से मशीन लर्निंग का उपयोग कर रही थी। लेकिन अब इसकी रफ्तार और स्केल दोनों बढ़ गए हैं।
एआई के बढ़ते प्रभाव से कुछ नौकरियां जाएंगे लेकिन नई नौकरियां भी पैदा होगी। इसके लिए तकनीक के साथ आगे बढना होगा।
