Redmi K90 Max

Redmi ला रहा ‘एयर कूलिंग पंखे’ वाला स्मार्टफोन! हटके हैं सारे फीचर्स

6 mins read
1 views
April 8, 2026

Redmi K90 Max: Xiaomi ने अपने नए स्मार्टफोन Redmi K90 Max को लेकर बड़ा खुलासा किया है। यह फोन खास तौर पर गेमिंग यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कंपनी ने इसके कुछ फीचर्स पहले ही टीज कर दिए हैं, जिससे साफ पता चलता है कि यह डिवाइस परफॉर्मेंस के मामले में काफी मजबूत होगा। माना जा रहा है कि यह स्मार्टफोन इसी महीने लॉन्च किया जा सकता है।

Xiaomi का नया Redmi K90 Max जल्द होगा लॉन्च, एयर कूलिंग फैन और 165Hz डिस्प्ले जैसे मिलेंगे दमदार फीचर्स।

नया एयर कूलिंग फैन देगा बेहतर हीट कंट्रोल

Redmi K90 Max की सबसे बड़ी खासियत इसका नया कूलिंग सिस्टम है। इसमें पहली बार एक्टिव एयर कूलिंग फैन दिया जा रहा है, जो गेमिंग के दौरान फोन को ज्यादा गर्म होने से बचाएगा। रिपोर्ट के अनुसार, यह फैन लगभग 18.1mm साइज का है और सामान्य फैन से करीब 6% बड़ा है। यह हाई लोड पर सिर्फ 100 सेकंड में फोन का तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस तक कम कर सकता है। इसके साथ इसमें वर्टिकल एयरफ्लो डिजाइन और खास ब्लेड्स दिए गए हैं, जिससे कूलिंग परफॉर्मेंस और बेहतर हो जाती है।

READ MORE: ‘गेमर’ हो तो सुनो… मिलेगा FREE में ताइवान धूमने मौका, जानें कैसे?

165Hz डिस्प्ले से मिलेगा स्मूद और फास्ट गेमिंग अनुभव

इस स्मार्टफोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी जाएगी, जो गेमिंग को बेहद स्मूद और तेज बनाएगी। Redmi K90 Max को खास तौर पर Esports गेमिंग के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है। इसमें टच रिस्पॉन्स, नेटवर्क परफॉर्मेंस और ऑडियो क्वालिटी को भी बेहतर किया गया है, ताकि गेमिंग के दौरान किसी तरह का लैग न आए। इसके अलावा कंपनी ने इसमें आंखों की सुरक्षा के फीचर्स भी जोड़े हैं, जिससे लंबे समय तक गेम खेलने पर आंखों पर कम असर पड़े।

प्रोसेसर, डिजाइन और कैमरा की जानकारी

Redmi K90 Max में नेक्स्ट जनरेशन फ्लैगशिप प्रोसेसर और ड्यूल कोर परफॉर्मेंस आर्किटेक्चर दिया जाएगा, हालांकि अभी तक चिपसेट का नाम कंफर्म नहीं हुआ है। डिजाइन की बात करें तो फोन के पीछे की तरफ ड्यूल कैमरा सेटअप मिलेगा, जो टॉप लेफ्ट कॉर्नर में वर्टिकल स्टाइल में नजर आएगा। इसके पास ही एयर कूलिंग फैन का यूनिक स्लॉट दिया गया है, जो फोन को एक अलग और पावरफुल लुक देता है।

READ MORE: स्मार्टफोन कंपनियों से ‘सीक्रेट कोड’ मांगने की खबरें झूठी

Redmi K90 सीरीज और लॉन्च अपडेट

यह फोन Redmi K90 और Redmi K90 Pro Max के साथ सीरीज में शामिल होगा, जिन्हें पहले चीन में लॉन्च किया जा चुका है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी सटीक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसके बारे में और जानकारी सामने आएगी।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

स्मार्ट किचन का नया हथियार, क्या AI फ्रिज बचाते हैं बिजली
Previous Story

स्मार्ट किचन का नया हथियार, क्या AI फ्रिज बचाते हैं बिजली

Latest from Gadgets

Don't Miss