Trent AI ने 13 मिलियन डॉलर के साथ मारी एंट्री

AI को भी चाहिए सुरक्षा! Trent AI ने 13 मिलियन डॉलर के साथ मारी एंट्री

6 mins read
10 views
April 7, 2026

Trent AI startup: एआई का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। कंपनियां अब AI Agents पर निर्भर हो रही हैं। इसके साथ सुरक्षा की चिंता भी बढ़ी है। डेटा चोरी और सिस्टम हैकिंग का खतरा बढ़ रहा है। इसी जरूरत को देखते हुए Trent AI ने अपना प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। यह कंपनी लंदन में स्थित है। इसे 13 मिलियन डॉलर की शुरुआती फंडिंग मिली है। तो आइए जानते हैं इस निवेश से कंपनी आगे क्या करनेवाली है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस  और क्लाउड सुरक्षा के लिए Trent AI का नया प्लेटफॉर्म..जानें कैसे डेटा चोरी और हैकिंग से बचाव पर करती है कार्य।

बड़े निवेशकों का भरोसा

इस फंडिंग राउंड का नेतृत्व LocalGlobe और Cambridge Innovation Capital ने किया। इसके साथ कई बड़ी टेक कंपनियों के अधिकारी भी जुड़े। इससे पता चलता है कि AI सुरक्षा को लेकर निवेशकों का भरोसा बढ़ रहा है। आने वाले समय में यह क्षेत्र और तेजी से विकसित हो सकता है। कंपनी की स्थापना पूर्व Amazon Web Services इंजीनियरों ने की है। टीम में Neil Lawrence जैसे अनुभवी लोग शामिल हैं। इनका अनुभव AI और क्लाउड टेक्नोलॉजी में रहा है। यही वजह है कि कंपनी का प्रोडक्ट मजबूत और भरोसेमंद के तौर उभर रहा है।

READ MORE-  320 करोड़ वैल्यूएशन पर BeastLife का धमाका, जुटाए 20 करोड़

एआई से ही AI की निगरानी

Trent AI का प्लेटफॉर्म नई सोच पर आधारित है। यह खुद AI एजेंट्स का इस्तेमाल करता है। यह कोड, थर्ड पार्टी टूल्स और सिस्टम को लगातार स्कैन करता है। इससे छोटी से छोटी कमजोरी भी पकड़ में आ जाती है। यह पारंपरिक साइबर सुरक्षा टूल्स से ज्यादा तेज और सतर्कता से काम करता है। यानी एआई कही अब AI की निगरानी करेगी।

READ MORE-  SaaS में बड़ा धमाका! Wingify को 1,381 करोड़ रूपए की फंडिंग, ग्लोबल प्लान तेज

हमलों की पहले से पहचान और समाधान

आज के समय में साइबर हमले काफी तेज और खतरनाक हो चुके हैं। हैकर्स कई कमजोरियों को जोड़कर हमला करते हैं। Trent AI इन हमलों को पहले से सिमुलेट करता है। यह संभावित खतरे का पूरा रास्ता दिखाता है। इससे कंपनियां पहले ही सतर्क हो सकती हैं और नुकसान से बच सकती हैं। यह खामियां का समाधान भी देता है। डेवलपर्स को कोड सुधारने के सुझाव मिलते हैं। सिस्टम सेटिंग्स को बेहतर बनाने के विकल्प भी दिए जाते हैं। कुछ ही क्लिक में सुधार लागू किया जा सकता है। इससे सुरक्षा प्रक्रिया आसान और तेज हो जाती है।

कंपनी अपपने प्रोडक्ट की बढती लोकप्रियता को वैश्विक रूप देने के लिए इस फंड का उपयोग करना चाहती है ताकि उनकी पहुंच अधिक से अधिक कस्टमर तक हो सके।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Ai job market impact
Previous Story

नहीं छीनेगा नौकरी, लेकिन धीमी कर देगा भर्ती की रफ्तार

Stranger Things on OTT
Next Story

42 एपिसोड की ये सीरीज़ OTT पर मचा रही धमाल, देखें सस्पेंस से भरपूर कहानी

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss