Crypto Market Falls: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर क्रिप्टो मार्केट पर दिखने लगा है। हालात में भी फिलहाल सुधार की कोई गुंजाइश नहीं दिख रही है। खासकर अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के बाद तो और ही अनिश्चितता बनी हुई है। राष्ट्रपति ने कहा है कि जंग रोकने के लिए ईरान के प्रस्ताव नाकाफी है। जिसके बाद क्रिप्टो मार्केट 2 प्रतिशत गिरकर 2.42 ट्रिलियन डॉलर पर आ गया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर Strait of Hormuz नहीं खोला गया तो, अब उनके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले किए जाएँगे। जिसका असर बाजार पर भी दिखा है।
Strait of Hormuz विवाद के बीच क्रिप्टो मार्केट डगमगाया, Bitcoin और Ethereum में गिरावट दर्ज..जानें गिरावट के पीछ क्या वजह कैसे सुधरेंगे हालात।
तेल संकट से बढ़ा दबाव
उनका कहना है कि उन्होंने प्रस्ताव दिया लेकिन अच्छा नहीं है। लेकिन बातचीत अभी भी जारी है। बता दें कि स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ वैश्विक तेल सप्लाई का महत्वपूर्ण मार्ग है। इससे तेल की कीमतें आसमान छूने लगीं और बेकाबू महंगाई का डर फैल गया। निवेशक अब खतरा मोल लेने से बच रहे हैं जिसका असर अब क्रिप्टो और पारंपरिक बाजारों पर दिखने लगा है। दोनों बाज़ारों को नुकसान पहुँच रहा है।
45 दिनों के युद्धविराम का प्रस्ताव रहा बेअसर
उधर ट्रंप ने एकबार फिर कहा है जब तक ईरान स्ट्रेट को फिर से खोलने और इस क्षेत्र में मुक्त व्यापार की अनुमति देने वाले किसी समझौते को स्वीकार नहीं कर लेता। उनके महत्वपूर्ण ढांचे पर हमले करने समय सीमा लागू रहेगा। बीच में 45 दिनों के युद्धविराम का प्रस्ताव रखा गया था। लेकिन ईरान ने मानने से इंकार कर दिया।
READ MORE– सेमीकंडक्टर वॉर में चीन के निशाने पर ताइवान, बढ़ा हाइब्रिड खतरा!
हमले जारी रहने की बात फिर गिरा बाजार
सके बाद से क्रिप्टो मार्केट 2.47 ट्रिलियन डॉलर के शिखर पर पहुँच गया। जब पहली बार ऐसी खबरें सामने आईं कि ईरान युद्ध को हमेशा के लिए खत्म करने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। Bitcoin 70000 डॉलर पर पहुंच गई थी। फिर बाद में नीचे आया। लेकिन जैसे ही ट्रंप ने हमले जारी रहने की बात की तो बाजार एकबार फिर गिरकर 2.43 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया। इससे पिछले दिन हुई कुछ बढ़त खत्म हो गई। क्योंकि निवेशकों ने अपना मुनाफ़ा निकाल लिया।
READ MORE– Bitcoin ETF में जबरदस्त निवेश, फरवरी के बाद सबसे बड़ा उछाल
Bitcoin का असर अन्य क्रिप्टो संपत्ति पर
Bitcoin, जो दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टो एसेट है जिसका असर अब दूसरी क्रिप्टो एसेट्स पर रहा है। Ethereum, BNB,XRP, Solana में गिरावट आई। अब निवेशकों की दिलचस्पी तभी बढ़ेगी जब जंग पर रोक की खबर आएगी। यानी तनाव कम होने पर बाजार में रौनक लौट सकती है। अगर नहीं तो फिर निवेशक किसी सुरक्षित विकल्प की तरफ जा सकती है।
