OnePlus Nord 6 vs Poco F7: कौन है आपके लिए बेस्ट?

7 mins read
20 views
April 7, 2026

Oneplus Nord 6 vs Poco f7: आज के समय में मिड-रेंज स्मार्टफोन मार्केट काफी तेजी से बदल रहा है। 35,000 से 36,000 के बजट में अब ऐसे फोन मिल रहे हैं, जो फ्लैगशिप जैसा अनुभव देते हैं। इसी सेगमेंट में दो फोन OnePlus Nord 6 और Poco F7 काफी चर्चा में हैं।। दोनों ही फोन एक ही प्रोसेसर के साथ आते हैं, लेकिन डिजाइन, बैटरी और फीचर्स में बड़ा फर्क देखने को मिलता है।

OnePlus Nord 6 vs Poco F7: एक में 9000mAh बैटरी तो दूसरे में ज्यादा RAM और तेज स्टोरेज, जानें कौन सा स्मार्टफोन आपके लिए सही है।

डिजाइन और डिस्प्ले में कौन बेहतर?

अगर डिस्प्ले की बात करें, तो Poco F7 में 6.83 इंच का Color pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए काफी स्मूद है। वहीं, OnePlus Nord 6 में 6.78 इंच का Color AMOLED डिस्प्ले मिलता है, लेकिन इसका रिफ्रेश रेट 165Hz है। इसका फायदा यह है कि स्क्रॉलिंग और गेमिंग ज्यादा स्मूद महसूस होती है। इसके अलावा Nord 6 की पिक्सल डेंसिटी करीब 450 PPI है, जबकि Poco F7 में 435 PPI मिलती है।

कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो Poco F7 की शुरुआती कीमत 35,999 तय की गई है और यह बाजार में खरीदने के लिए उपलब्ध है। वहीं, OnePlus Nord 6 अभी आधिकारिक रूप से लॉन्च नहीं हुआ है, लेकिन इसकी कीमत 35,000 से 40,000 के बीच रहने की उम्मीद है। इस वजह से फिलहाल दोनों के बीच सीधी तुलना थोड़ी मुश्किल है, लेकिन दोनों ही फोन एक ही बजट के यूजर्स को टारगेट कर रहे हैं।

बैटरी और चार्जिंग में बड़ा अंतर

बैटरी के मामले में दोनों फोन के बीच सबसे बड़ा अंतर देखने को मिलता है। OnePlus Nord 6 में 9,000mAh की बहुत बड़ी बैटरी दी गई है, जो इस सेगमेंट में कम ही देखने को मिलती है। दूसरी तरफ Poco F7 में 7,550mAh की बैटरी है, जो भी काफी बड़ी मानी जाती है। अगर आप ज्यादा फोन इस्तेमाल करते हैं या लंबी बैटरी चाहते हैं, तो Nord 6 बेहतर साबित हो सकता है।

चार्जिंग की बात करें तो Poco F7 में 90W फास्ट चार्जिंग मिलती है, जबकि Nord 6 में 80W चार्जिंग सपोर्ट है। यानी Poco F7 जल्दी चार्ज होगा, लेकिन Nord 6 ज्यादा देर तक चलेगा। दोनों फोन में रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी है।

READ MORE: Sony का ऐलान, अब FREE में खेलें ये गेम्स, देखें LIST

परफॉर्मेंस और प्रोसेसर

दोनों स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 8s Gen4 प्रोसेसर दिया गया है, जो Adreno 825 GPU के साथ आता है। दोनों में 3.2GHz का ऑक्टा-कोर सेटअप है। इसका मतलब साफ है कि परफॉर्मेंस के मामले में दोनों फोन लगभग बराबर हैं। गेमिंग, मल्टीटास्किंग और रोजमर्रा के काम में आपको ज्यादा फर्क महसूस नहीं होगा। हालांकि, RAM में फर्क जरूर है। Poco F7 में 12GB LPDDR5X RAM और 12GB तक वर्चुअल RAM मिलती है, जबकि Nord 6 में 8GB RAM दी गई है। स्टोरेज के मामले में Poco F7 में UFS 4.1 स्टोरेज है, जो तेज स्पीड देता है।

READ MORE: GTA 6 Leak: क्या सच में गेमिंग का सबसे बड़ा अपग्रेड आने वाला है?

कौन सा फोन खरीदना सही रहेगा?

अगर आपकी पहली प्राथमिकता बैटरी है, तो OnePlus Nord 6 एक मजबूत विकल्प है। इसकी 9,000mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बेहतर बनाते हैं, लेकिन अगर आप ज्यादा RAM, तेज स्टोरेज, बेहतर वाटर रेजिस्टेंस और तुरंत खरीदने वाला फोन चाहते हैं, तो Poco F7 ज्यादा प्रैक्टिकल ऑप्शन है। आखिर में दोनों फोन का प्रोसेसर एक जैसा है इसलिए परफॉर्मेंस में बड़ा फर्क नहीं होगा।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Previous Story

ट्रंप के बयान से मचा कोहराम, सेंसेक्स 800 अंक गिरा, निफ्टी फिसला

Next Story

Bitcoin ETF में जबरदस्त निवेश, फरवरी के बाद सबसे बड़ा उछाल

Latest from Latest news