GTA-6's-New-'Breakable-Glass'-Feature-Got-Leaked-On-LinkedIn-By-A-Former-Rockstar-Developer

GTA 6 Leak: क्या सच में गेमिंग का सबसे बड़ा अपग्रेड आने वाला है?

4 mins read
1 views
April 7, 2026

GTA 6 Leak: Grand Theft Auto VI को लेकर एक नया लीक सामने आया है, जिसने फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ा दिया है। यह लीक एक पूर्व कर्मचारी के LinkedIn प्रोफाइल से जुड़ा है, जो Rockstar Games में 2020 से 2023 के बीच काम कर चुका है। इस प्रोफाइल में खुलासा हुआ कि एक ग्राफिक्स प्रोग्रामर ‘next generation procedural breakable glass system’ पर काम कर रहा था, जो खासतौर पर गेम के वाहनों और अन्य ऑब्जेक्ट्स के लिए तैयार किया जा रहा है।

Grand Theft Auto VI को लेकर बड़ा खुलासा! LinkedIn लीक में सामने आया नया फीचर, जो गेम के रियलिज्म को नई ऊंचाई पर ले जाएगा।

क्या बताता है यह Glass System Leak?

पहली नजर में यह एक छोटा सा तकनीकी अपडेट लग सकता है, लेकिन असल में यह GTA 6 के डेवलपमेंट के स्तर को दर्शाता है। इसका मतलब है कि Rockstar Games गेम के हर छोटे से छोटे डिटेल पर ध्यान दे रहा है।

अगर हम Red Dead Redemption 2 की बात करें, तो वह आज भी ओपन-वर्ल्ड गेम्स के लिए एक बेंचमार्क बना हुआ है। उस गेम की क्वालिटी और डिटेलिंग को देखते हुए, यह साफ है कि Rockstar अपने हर प्रोजेक्ट में परफेक्शन लाने की कोशिश करता है। अब GTA 6 इससे भी बड़े स्तर पर तैयार हो रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह अब तक का सबसे महंगा गेम हो सकता है।

READ MORE:  GTA Online में आज लॉन्च हुआ Mansions DLC

Leak हटाया क्यों गया?

GTA फैंस की नजर जैसे ही इस LinkedIn प्रोफाइल पर पड़ी, कुछ ही समय बाद उस जानकारी को हटा दिया गया। इसके पीछे दो संभावनाएं यानी की या तो यह जानकारी पुरानी थी और उसे अपडेट करने के लिए हटाया गया या फिर Rockstar Games ने खुद इसे हटाने के लिए कहा हो हो सकती हैं। ज्यादा संभावना यही है कि कंपनी ने सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया है, क्योंकि इतनी बड़ी गेमिंग फ्रेंचाइजी में हर छोटी जानकारी भी बेहद संवेदनशील होती है।

READ MORE: GTA 6 लॉन्च से पहले फैन के लिए सरप्राइज

इस Leak से क्या संकेत मिलता है?

इस लीक से एक बात साफ है कि GTA 6 को लेकर Rockstar Games कोई भी कसर नहीं छोड़ रहा है। गेम के हर पहलू पर गहराई से काम किया जा रहा है। यह लीक दर्शाता है कि GTA 6 सिर्फ एक गेम नहीं, बल्कि एक Next Level Immersive Experience बनने जा रहा है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Samsung ने अपने Samsung Messages ऐप को बंद करने का फैसला किया है
Previous Story

Samsung अचानक क्यों बंद कर रहा है ये फेमस ऐप?

Latest from Gaming

Don't Miss