iPhone fold 3d printed hinge: Smartphone इंडस्ट्री में फोल्डेबल का ट्रेंड दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। कई कंपनियां अब तक अपनी उपस्थित दर्ज करवा चुकी है। ऐसे में भला Apple ही क्यों पीछे रहे। अब ऐप्पल ने भी इस रेस उतरने का मूड बना लिया है। हलांकि चर्चाएं तो लंबे समय से चलती आ रही है लेकिन कहा यह जा रहा है कि कंपनी जल्द ही अपना पहला फोल्डेबल फोन मार्केट में पेश करने जा रही है। तो आइए जानते हैं इस नए मॉडल के खासियत के बारे में विस्तार से।
Apple यूजर्स के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी! जल्द फोल्डेबल मार्केट में एंट्री कर सकता है, जहां 3D टेक्नोलॉजी से बेहतर यूजर एक्सपीरियंस मिलेगा।
3D प्रिंटेड हिंज इस्तेमाल की उम्मीद
रिपोर्ट की माने तो ऐप्पल अपने अपकमिंग फोल्डेबल फोन में 3D प्रिंटेड हिंज इस्तेमाल होने की उम्मीद की जा रही है। जिसका मकसद क्रीज़ कम दिखे। यह तकनीक ऐप्पल ने सालों की डेवलपमेंट के बाद हांसिल किया है। अब वह iPhone Fold के साथ फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री करेगा। इस हैंडसेट को iPhone Ultra के नाम से भी जाना जा सकता है। कयास तो यह ही लगाए जा रहे हैं कि iPhone 18 Pro मॉडल्स के साथ लॉन्च होगा। हालांकि Apple ने अभी तक इस हैंडसेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कहा जा रहा है कि यह हिंज के लिए 3D प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगा।
पहले भी कर चुकी है 3D प्रिंटेड का उपयोग
बता दें कि Apple के लिए ह तकनीक पूरी तरह नई नहीं है। कंपने ने इससे पहले भी अपने कुछ प्रोडक्ट्स में 3D प्रिंटिंग का उपयोग कर चुकी है। इसमें ऐप्पल वॉच का नाम शामिल है। ऐप्पल को लगता है कि फोल्डेबल फोन में डिजाइन को और बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। बता दें कि फोल्डेबल फोन सेंगमेंट में पहले से ही कई ब्रांड्स मौजूद है। रिपोर्ट की माने तो हिंज के लिए 3D प्रिंटेड मटीरियल का इस्तेमाल करने से क्रीज़ की विज़िबिलिटी को कम से कम रखने में मदद मिल सकती है। माना जाता है कि क्यूपर्टिनो-स्थित इस टेक दिग्गज को इस क्षेत्र में पहले से ही महारत हासिल है। वहीं, iPhone Air का USB Type-C पोर्ट भी इसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके बनाया गया है।
READ MORE- चीन में Apple ने हटाया Bitchat ऐप, वजह चौंकाएगी
Oppo ने शुरू किया 3D प्रिंटेड का उपयोग
लीक्स रिपोर्ट अगर सही निकली तो Apple हिंज के लिए 3D प्रिंटेड मटीरियल अपनाने वाला सबसे नया ब्रांड बन जाएगा। सनद हो कि Oppo ने हाल ही में अपने लेटेस्ट फोल्डेबल फोन Find N6 में क्रीज़ के नीचे की जगह को भरने के लिए 3D प्रिंटेड पॉलीमर का इस्तेमाल करना शुरू किया है। जिसे Zero Feel क्रीज़ डिस्प्ले कहा जाता है। इसके अलावे इस अपकमिंग फोल्डेबल मॉडल में डुअल लेयर ग्लास टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल भी होने की बात सामने आ रही है। इससे स्क्रीन सीधे हिंज से टच नहीं करेगी और पैनल पर पड़ने वाला दबाव कम हो सकता है और समय के साथ इसकी ड्यूरेबिलिटी बढ़ सकती है।
READ MORE- Apple iPhone Fold का फर्स्ट लुक Leak, डिजाइन ने खींचा ध्यान
20 मिलियन फोल्डेबल पैनल्स का ऑडर देने की योजना
रिपोर्ट की माने तो ऐप्पल ने Samsang डिस्प्ले से करीब 20 मिलियन फोल्डेबल पैनल्स का ऑडर देने की योजना बनाई है। जो पिछले अनुमानित ऑडर के तुलना में ज्यादा है। इससे साफ है कंपनी नए फोल्डेबल फोन से काफी ज्यादा उम्मीद कर रही है। फिलहाल कंपनी की ओर से बेहतर ड्यूरेबिलिटी और कुल मिलाकर बेहतर यूज़र अनुभव के लिए डिस्प्ले और हिंज, दोनों को बेहतर बनाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
