Olam डील के बाद Wipro शेयर उछला, क्या आपको खरीदना चाहिए?

6 mins read
10 views
April 6, 2026

Wipro Share Price: 6 अप्रैल को IT कंपनी Wipro के शेयरों में अच्छी बढ़त देखने को मिली है। कंपनी का शेयर करीब 2.41% चढ़कर 200.80 रुपये तक पहुंच गया है। दिन की शुरुआत में यह 197.25 पर खुला था, जबकि पिछले हफ्ते गुरुवार को इसका क्लोजिंग प्राइस 194.91 था। इस उछाल की मुख्य वजह कंपनी को मिला एक बड़ा विदेशी कॉन्ट्रैक्ट है।

Wipro ने Olam Group के साथ स्ट्रैटेजिक डील कर बड़ा कदम उठाया है, जिससे शेयर प्राइस में बढ़त आई।

Olam Group के साथ 8 साल की बड़ी डील

Wipro ने सिंगापुर की बड़ी एग्री-बिजनेस कंपनी Olam Group के साथ 8 साल का लंबी अवधि का समझौता किया है। इस डील की कुल वैल्यू 1 अरब डॉलर से ज्यादा बताई जा रही है, जिसमें 800 मिलियन डॉलर का कन्फर्म खर्च शामिल है।

Olam Group को Temasek Holdings का समर्थन प्राप्त है और कंपनी के पास दुनियाभर में करीब 40,000 कर्मचारी हैं। इस साझेदारी के जरिए Wipro, Olam के बिजनेस को डिजिटल और टेक्नोलॉजी के जरिए मजबूत बनाएगी।

AI और टेक्नोलॉजी से होगा ट्रांसफॉर्मेशन

इस डील के तहत Wipro अपनी AI पावर्ड ‘Wipro Intelligence’ प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करेगी। इसका मकसद Olam के ऑपरेशन्स को बेहतर बनाना और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना है। खास तौर पर खेती, मांग का अनुमान, ट्रेडिंग, सप्लाई चेन और कस्टमर सर्विस जैसे क्षेत्रों में सुधार किया जाएगा। इससे कंपनी की कार्यक्षमता बढ़ेगी और लंबे समय में ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा।

READ MORE: सोशल मीडिया पर वायरल खबर निकली झूठी, Tech Mahindra ने किया खंडन

CEO ने क्या कहा?

Srini Pallia ने इस डील को Wipro के लिए बड़ा कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे फूड और एग्री सेक्टर में कंपनी की पकड़ मजबूत होगी और AI टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल बड़े स्तर पर बढ़ेगा। इस समझौते के तहत Wipro, Olam की IT सर्विस यूनिट Mindsprint को भी खरीदने जा रही है। डील पूरी होने के बाद Mindsprint, Wipro की पूरी तरह से स्वामित्व वाली कंपनी बन जाएगी। हालांकि, यह अधिग्रहण कुछ जरूरी मंजूरियों के बाद ही पूरा होगा और इसके जून 2026 तक खत्म होने की उम्मीद है।

READ MORE: BEL और RRP की साझेदारी, भारत की टेक्नोलॉजी ताकत बढ़ेगी

शेयर का प्रदर्शन कैसा रहा?

हाल के समय में Wipro के शेयरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। पिछले एक हफ्ते में यह करीब 5.60% बढ़ा है, लेकिन 2026 में अब तक यह लगभग 26% गिर चुका है। पिछले एक साल में शेयर करीब 19.55% गिरा है और पांच साल में लगभग 7% की गिरावट दर्ज हुई है। कंपनी का 52 हफ्तों का हाई 273.10 और लो 186.50 रहा है। फिलहाल, इस बड़ी डील के बाद निवेशकों की नजर कंपनी के आगे के प्रदर्शन पर टिकी हुई है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Previous Story

Gold Price Today: आज सोना खरीदना हुआ आसान या मुश्किल? जानें दाम

Next Story

Apple iPhone Fold का फर्स्ट लुक Leak, डिजाइन ने खींचा ध्यान

Latest from Latest news