Google Quantum Warning: क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया के लिए एक बहुत बड़ी चेतावनी आई है। Google की Quantum AI टीम ने एक नया Whitepaper जारी किया है। इसमें बताया गया है कि Quantum Computer, Bitcoin और Ethereum की सुरक्षा को उम्मीद से बहुत पहले तोड़ सकते हैं। पहले माना जाता था कि इसके लिए लाखों qubits चाहिए होंगे, लेकिन अब नई रिसर्च कह रही है कि 5 लाख से भी कम qubits काफी हो सकते हैं। यानी खतरा पहले से कहीं ज्यादा करीब आ चुका है।
क्या Quantum Computer आपका Bitcoin चुरा सकता है? Google के नए Whitepaper में खुलासा हुआ है कि खतरा पहले से कहीं ज्यादा करीब है।
Quantum Attack आखिर काम कैसे करेगा?
Google के रिसर्चर्स ने बताया कि Quantum Computer सिर्फ 1,200 से 1,450 logical qubits से Bitcoin पर हमला कर सकता है। यह पहले के अनुमानों से काफी कम है। असली खतरा तब होता है जब कोई Bitcoin भेजता है। उस वक्त नेटवर्क पर पब्लिक की थोड़ी देर के लिए दिखती है। एक तेज Quantum Computer उसी पब्लिक की से प्राइवेट की निकाल सकता है और लेन-देन पूरी होने से पहले पैसे चुरा सकता है। Bitcoin Transaction Confirm होने में करीब 10 मिनट लगते हैं और रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर 9 मिनट के अंदर करीब 41% बार सफल हो सकता है।
READ MORE: White House में फेरबदल, AI प्रमुख सैक्स ने संभाली नई जिम्मेदारी
कितना Bitcoin पहले से है खतरे में?
यह बात और भी चौंकाने वाली है। करीब 69 लाख Bitcoin ऐसे Wallets में हैं, जहां पब्लिक की पहले से उजागर हो चुकी हैं। इनमें शुरुआती Bitcoin Holdings और बार-बार इस्तेमाल किए गए Addresses शामिल हैं। यह आंकड़ा CoinShares के अनुमान से काफी ज्यादा है।
Taproot Upgrade ने कैसे बढ़ाया खतरा?
Bitcoin के Taproot Upgrade को लेकर भी चिंता जताई गई है। इस Upgrade ने efficiency और privacy तो बेहतर की लेकिन साथ ही Blockchain पर कुछ जानकारी ज्यादा दिखाई देने वाली हो गई। इससे और ज्यादा Wallets के खतरे में आने की आशंका बढ़ गई है।
READ MORE: OKX Wallet में Aave की एंट्री! अब DeFi लोन और कमाई दूर नहीं
Google और Ethereum ने क्या उठाए कदम?
Google ने ऐलान किया है कि वह 2029 तक अपने पूरे सिस्टम को Quantum-Resistant Cryptography में बदल देगा। Android 17 में पहले से Quantum-Resistant Signatures मौजूद हैं और Chrome में Post-Quantum Key Exchange का सपोर्ट है। यह पूरी रिसर्च Google के 2024 Willow Chip पर आधारित है जिसमें 105 qubits हैं। Ethereum के Co-Founder विटालिक बुटेरिन ने भी EIP-8141 Upgrade की बात की है, जो Privacy और Quantum Resistance को और मजबूत बनाएगा।
