Tecno India Launch: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में जल्द ही Tecno अपनी अपकमिंग Pova सीरीज का अगला मॉडल लॉन्च करने जा रही है। खबर है कि कंपनी जल्द Tecno Pova Lite 5G को भारत में लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने इसे भारतीय बाजार में बढ़ते 5G स्मार्टफोन के बढ़ते डिमांड को देखते हुए निर्णय लिया है। अगर ऐसा होता है दुनियां का सबसे पतला स्मार्टफोन हो सकता है। जैसा कि कंपनी दावा करती रही है। तो आइए जानते हैं इस अपकमिंग मॉडल के फीचर्स और कीमत के बारे में।
भारतीय यूजर्स के लिए खुशखबरी! Tecno Pova Lite 5G भारत में लॉन्च के करीब है। जानिए इसकी संभावित स्पेसिफिकेशन और कीमत की पूरी डिटेल।
सस्ता और टिकाऊ 5G के तौर पर पेश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस Smartphone की लॉन्च टाइमलाइन अप्रैल के अंतिम सप्ताह नहीं तो मई में हो सकती है। हलांकि कंपनी की ओर से अभी तक अधिकारिक तौर पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन मिल रहे संकते से पता चलता है कि यह मॉडल जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकती है। कंपनी इस अपकमिंग मॉडल को दैनिक जीवन में भरपुर उपयोग करनेवाले स्मार्टफोन के तौर पर पेश कर सकती है। यानी सस्ता भी होगा और टिकाउ भी।
READ MORE- Google का Search Live फीचर ग्लोबल लॉन्च! अब Google से करें लाइव बातचीत
दमदार डिस्प्ले और पॉवरफुल प्रोसेसर
इस नए मॉडल पिछले मॉडल की तुलना में बेहतर डिस्प्ले और प्रोसेसर मिलने की बात कही जा रही है। अगर एक नजर Tecno ने हाल के महीनों Pova सीरीज के फीचरों पर ध्यान दें तो कंपनी ने Tecno Pova Slim को स्लिम डिजाइन और कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के तौर पर लॉन्च कर चुकी है। डिस्प्ले भी 6.78 इंच और 144Hz रिफ्रेश रेट रखा था। इसके अलावे Gorilla Glass प्रोटेक्शन की भी सुविधा दी है। वहीं Tecno Pova Curve 2 को पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ पेश किया गया। इसमें 6.78 इंच का 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, मीडियाटेक Dimensity 7100 प्रोसेसर मिला था। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि इसबार उससे ज्यादा स्लिम और दमदार प्रोसेसर मिल सकती है।
READ MORE- ChatGPT के Ads मॉडल ने किया धमाल! 2 महीने में 100 मिलियन डॉलर की कमाई
बैटरी, कैमरा और कीमत
फोन में 8000mAh की बड़ी बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है। जिसे लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है। लेकिन कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल रियर कैमरा, 13 मेगापिक्सल फ्रांट कैमरा दी गई थी। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि इसबार कंपनी कैमरा सेटअप को और बेहतर करेगी। वहीं, बात करें अपकमिंग फोन की कीमत की तो करीब 15,000 रूपए हो सकती है। इस रेंज में यह एंट्री-लेवल 5G सेगमेंट में मजबूत विकल्प बन सकता है।
अगर कंपनी कम दाम के साथ-साथ अच्छे फीचर्स देती है तो भारतीय बाजार में अपनी पकड़ बना सकती है। फिलहाल इसके इंतजार करना होगा।
