सुनील भारती मित्तल ने Airtel Africa के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा

सुनील मित्तल के बाद कौन संभालेगा Airtel Africa?

6 mins read
10 views
March 27, 2026

Sunil Bharti Mittal: टेलीकॉम सेक्टर के बड़े नाम सुनील भारती मित्तल ने Airtel Africa के चेयरमैन पद से हटने का फैसला ले लिया है। यह जानकारी जुलाई में हुई कंपनी की Annual General Meeting के बाद सामने आई है। बता दें कि मित्तल 2019 से इस पद पर काम कर रहे थे। इसके अलावा उन्होंने अफ्रीका में कंपनी को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है। अब गोपाल विट्टल Airtel Africa के नए नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बनेंगे। फिलहाल वह Bharti Airtel के एग्जीक्यूटिव वाइस-चेयरमैन हैं।

गोपाल विट्टल को टेलीकॉम इंडस्ट्री का अनुभवी लीडर माना जाता है। उन्होंने भारत में Airtel की स्थिति को मजबूत किया है। इसके अलावा, वह GSMA जैसे ग्लोबल टेलीकॉम संगठन के चेयरमैन भी रह चुके हैं।

सुनील भारती मित्तल ने Airtel Africa के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, अब गोपाल विट्टल नई जिम्मेदारी संभालेंगे और कंपनी के विस्तार पर फोकस करेंगे।

श्रविन मित्तल बने डिप्टी चेयर

इस बदलाव के साथ सुनील मित्तल के बेटे श्रविन भारती मित्तल को Airtel Africa का डिप्टी चेयर बनाया गया है। वह Airtel Africa और अन्य स्टेकहोल्डर्स के बीच बेहतर तालमेल बनाना, कंपनी में परिवार की भागीदारी को बनाए रखना और Airtel Money और दुबई हेडक्वार्टर के साथ जुड़ाव मजबूत करना जैसी जिम्मेदारियां निभाएंगी।

Airtel Africa की मजबूत पकड़

Airtel Africa आज 14 अफ्रीकी देशों में अपनी सेवाएं दे रही हैं। कंपनी मोबाइल नेटवर्क, डेटा सर्विस और मोबाइल मनी जैसी सुविधाएं प्रदान करती है। धीरे-धीरे यह कंपनी वहां के टेलीकॉम और डिजिटल पेमेंट सेक्टर में एक मजबूत खिलाड़ी बन चुकी है। यह बदलाव कंपनी के लिए एक नए दौर की शुरुआत माना जा रहा है।

READ MORE: TRAI Data: Jio और Airtel निकले आगे, VI को बड़ा नुकसान

लीडरशिप बदलाव क्यों है अहम?

गोपाल विट्टल के नेतृत्व में उम्मीद की जा रही है कि कंपनी नई टेक्नोलॉजी और इनोवेशन पर ध्यान देगी, अपनी मार्केट पोजिशन और मजबूत करेगी और डिजिटल और फाइनेंशियल सर्विस को आगे बढ़ाएगी जैसे काम किए जा सकते हैं। वहीं, श्रविन मित्तल की भूमिका से कंपनी का Bharti Group के साथ जुड़ाव बना रहेगा।

READ MORE: DoT की सख्ती, Airtel-Jio-Starlink के लिए नए कड़े नियम

सुनील मित्तल का बयान

अपने फैसले पर बात करते हुए सुनील मित्तल ने कहा कि अब पद छोड़ने का सही समय है। उन्होंने भरोसा जताया कि Airtel Africa आगे भी अफ्रीका में लाखों लोगों तक बेहतर कनेक्टिविटी पहुंचाती रहेगी और तेजी से आगे बढ़ती रहेगी।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Proton Mail को कोर्ट से मिली बड़ी राहत
Previous Story

Proton Mail को कोर्ट से मिली बड़ी राहत…जानिए क्या है पूरा मामला

ChatGPT ने किया कैंसर का इलाज, ऑल्टमैन भी हुए हैरान
Next Story

ChatGPT ने किया कैंसर का इलाज, ऑल्टमैन भी हुए हैरान

Latest from Business

Don't Miss