JioStar CEO Kiran Mani: JioStar के CEO किरण मणि ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब वह OpenAI में Asia Pacific के मैनेजिंग डायरेक्टर के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं। यह कदम OpenAI के लिए काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि कंपनी एशिया-प्रशांत क्षेत्र में तेजी से अपना विस्तार कर रही है।
JioStar के किरण मणि ने इस्तीफा देकर OpenAI जॉइन किया, अब वह Asia Pacific में कंपनी की ग्रोथ और स्ट्रेटेजी को आगे बढ़ाएंगे।
सिंगापुर से संभालेंगे नई जिम्मेदारी
किरण मणि जून से सिंगापुर में अपनी नई भूमिका पर काम करना शुरू करेंगे। वह OpenAI में जेसन क्वोन को रिपोर्ट करेंगे। उनका मुख्य काम एशिया-प्रशांत क्षेत्र में कंपनी की रणनीति को मजबूत करना, बड़े बिजनेस क्लाइंट्स के साथ रिश्ते बढ़ाना और ऑपरेशन को विस्तार देना होगा। यह क्षेत्र AI के इस्तेमाल के मामले में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है इसलिए OpenAI यहां ज्यादा फोकस कर रही है।
READ MORE: OpenAI के बड़े अधिकारी ने छोड़ी नौकरी, इस बात से थे नाराज
Asia Pacific में OpenAI का बढ़ता फोकस
OpenAI पहले से ही APAC में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। भारत इस समय दुनिया में OpenAI का दूसरा सबसे बड़ा बाजार बन गया है। खासकर साप्ताहिक यूजर्स के मामले में। जापान और इंडोनेशिया जैसे देश भी तेजी से बढ़ रहे हैं। जापान में कंपनियां ChatGPT का इस्तेमाल बड़े स्तर पर कर रही हैं, जबकि भारत में डेवलपर्स Codex जैसे टूल्स का खूब उपयोग कर रहे हैं।
OpenAI ने टोक्यो, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, कोरिया और भारत में अपने ऑफिस भी खोले हैं। कंपनी अपने प्रोडक्ट्स और सर्विस में AI को शामिल करने के लिए स्थानीय कंपनियों के साथ सहयोग कर रही है।
READ MORE: OpenAI का बड़ा फैसला, अब यूसेज के हिसाब से होगी कीमत
JioStar में किरण मणि का योगदान
किरण मणि ने JioStar के डिजिटल प्लेटफॉर्म को मजबूत बनाने में अपनी बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने स्पोर्ट्स और एंटरटेनमेंट से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया है और JioHotstar को एक बड़ा लाइव-स्ट्रीमिंग और कंटेंट प्लेटफॉर्म बनाया है। उन्होंने टेक्नोलॉजी, कंटेंट और रेवेन्यू के मॉडल को एक साथ जोड़कर यूजर्स की संख्या बढ़ाने में मदद की।
