अहमदाबाद से शुरू हुआ Canon Deep Dive 2.0

अहमदाबाद से शुरू हुआ Canon Deep Dive 2.0, सबको मिलेगा नया मौका

8 mins read
11 views
March 24, 2026

Canon Deep Dive 2.0: Canon India ने अपने खास लर्निंग प्रोग्राम Deep Dive 2.0 का दूसरा एडिशन लॉन्च कर दिया है। इसका मकसद देशभर के फोटोग्राफर्स, फिल्ममेकर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को बेहतर स्किल्स और करियर के मौके देना है। इस प्रोग्राम की शुरुआत 24 मार्च को अहमदाबाद से हुई है। यह प्रोग्राम Canon के Learn to Earn आइडिया पर आधारित है।

Canon India का Deep Dive 2.0 प्रोग्राम शुरू हो गया है, जिसमें फोटोग्राफी और फिल्ममेकिंग सीखने वालों को प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, मेंटरशिप और इंडस्ट्री एक्सपोजर मिलेगा।

इसमें लोगों को सिर्फ थियोरी नही पढ़ाई जाती, बल्कि प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, इंडस्ट्री एक्सपोजर और हाई-टेक कैमरा और वीडियो इक्विपमेंट के साथ भी काम करने का मौका मिलता है। आज भारत में फोटो और वीडियो कंटेंट बनाने का काम बहुत तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन छोटे शहरों में अभी भी सही ट्रेनिंग और प्रोफेशनल टूल्स की कमी है। Deep Dive 2.0 इसी गैप को पूरा करने की कोशिश कर रहा है।

प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और इंडस्ट्री एक्सपोजर

इस प्रोग्राम में प्रतिभागियों को शूटिंग से लेकर एडिटिंग तक का पूरा अनुभव दिया जाता है। इंडस्ट्री के एक्सपर्ट्स लाइव डेमो देते हैं और बताते हैं कि असली प्रोजेक्ट्स में काम कैसे होता है। इसमें शादी, फिल्म और फैशन शूट जैसे अलग-अलग क्षेत्रों की ट्रेनिंग दी जाती है। साथ ही कलर ग्रेडिंग, LUT और एडिटिंग जैसी जरूरी चीजों को आसान तरीके से समझाया जाता है। इसके अलावा, क्रिएटर्स को यह भी सिखाया जाता है कि अपने काम को बिजनेस में कैसे बदलें और उससे कमाई कैसे करें।

एक्सपर्ट से सीखने का मौका

अहमदाबाद में हुए इस वर्कशॉप में Canon EOS Maestro Photriya Venky ने हिस्सा लिया है। उनके पास 25 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने अपने रियल लाइफ अनुभव शेयर किए और बताया कि प्रोफेशनल शूट कैसे होते हैं। साथ ही केस स्टडी के जरिए समझाया कि कैसे एक क्रिएटिव आइडिया को कमाई का जरिया बनाया जा सकता है।

READ MORE: Facebook के नए AI फीचर्स से प्रोफाइल फोटो होंगे ज्यादा मजेदार

इंडस्ट्री पार्टनर्स का साथ

इस प्रोग्राम में Canon India के साथ Nanlite, HOLLYLAND और BenQ जैसी कंपनियां भी जुड़ी हैं। इससे प्रतिभागियों को लाइटिंग, ऑडियो और मॉनिटरिंग जैसे प्रोफेशनल टूल्स का पूरा एक्सपीरियंस मिलता है। यह पूरा सिस्टम एक तरह से फिल्ममेकिंग का पूरा सेटअप सिखाता है, जिससे सीखना और आसान हो जाता है।

आगे और शहरों तक पहुंचेगा प्रोग्राम

पिछले साल इस प्रोग्राम के लिए 3,000 से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया था, जिनमें से 400 लोगों को ट्रेनिंग दी गई। अब Canon इसे और बड़े स्तर पर ले जाना चाहता है। कंपनी की योजना है कि इसे और शहरों, खासकर Tier-2 शहरों में भी शुरू किया जाए, ताकि ज्यादा लोगों तक अच्छी ट्रेनिंग पहुंच सके।

READ MORE: Facebook के नए AI फीचर्स से प्रोफाइल फोटो होंगे ज्यादा मजेदार

क्रिएटर्स के लिए बड़ा मौका

Canon का कहना है कि यह प्रोग्राम सिर्फ क्लासरूम तक सीमित नहीं है। इसमें प्रैक्टिकल काम, मेंटरशिप और रियल-टाइम फीडबैक दिया जाता है, जिससे लोग प्रोफेशनल लेवल का काम सीख पाते हैं।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच AWS हुआ ठप, Cloud सेवाएं प्रभावित!
Previous Story

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच AWS हुआ ठप, Cloud सेवाएं प्रभावित!

Roadrunner ने बदली रोबोटिक्स की चाल, ह्यूमनॉइड्स पर भारी पड़ा डिजाइन
Next Story

Roadrunner ने बदली रोबोटिक्स की चाल, ह्यूमनॉइड्स पर भारी पड़ा डिजाइन

Latest from Business

Don't Miss