मार्क जुकरबर्ग ने बनाया अपना Digital बाबू!

मार्क जुकरबर्ग ने बनाया अपना Digital बाबू!

4 mins read
36 views
March 23, 2026

Mark Zuckerberg AI Agent: Meta के मालिक मार्क जुकेरबर्ग बिना किसी को बताए एक बड़ा काम कर रहे हैं। वो अपने लिए एक खास AI assistant बना रहे हैं, जिसे CEO एजेंट कहा जा रहा है। यह AI उनके रोज के काम में मदद करेगा।

क्या होगा जब दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी का CEO खुद AI से काम करवाने लगे? जुकरबर्ग का CEO एजेंट सिर्फ एक टूल नहीं यह काम करने के तरीके की नई शुरुआत है।

क्या है यह CEO एजेंट?

रिपोर्ट के मुताबिक, यह एजेंट अभी बन रहा है। पहले ज़ुकेरबर्ग को कोई जानकारी चाहिए होती थी, तो कई टीमों से गुजरना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। यह AI सीधे जवाब देता है। इससे वक्त की बचत होती है, लेकिन करीब 78,000 कर्मचारियों वाली कंपनी में यह बड़ा फर्क डालती है। जुकेरबर्ग खुद कह चुके हैं कि हम AI टूल्स में इसलिए निवेश कर रहे हैं, ताकि Meta में हर इंसान ज्यादा काम कर सके। हम टीमों को छोटा और इंडिविजुअल्स को ताकतवर बना रहे हैं।

READ MORE: OpenAI का बड़ा फैसला, अब यूसेज के हिसाब से होगी कीमत

पूरी कंपनी में फैल रही है AI

यह सिर्फ जुकेरबर्ग तक सीमित नहीं है। पूरी Meta में AI तेजी से फैल रही है। कर्मचारी खुद अपने AI टूल्स बना रहे हैं और आपस में शेयर कर रहे हैं। कुछ टूल्स डॉक्यूमेंट ढूंढते हैं, टास्क मैनेज करते हैं और किसी डिजिटल चीफ ऑफ स्टाफ की तरह काम करते हैं। यहां तक कि कर्मचारियों के AI एजेंट आपस में एक-दूसरे से बात भी करते हैं। Meta ने AI के इस्तेमाल को परफॉर्मेंस रिव्यू से भी जोड़ दिया है।

READ MORE: Microsoft का नया AI Image Model लॉन्च, फोटो लगेगी रियल

एक्साइटमेंट भी है, डर भी है

कुछ कर्मचारी इसे Meta के शुरुआती दिनों जैसे तेज रफ्तार और आक्रामक बिल्डिंग जैसा बता रहे हैं, लेकिन उन्हें डर भी कम नहीं है। पहले 11,000 नौकरियां गईं, फिर क्षमता के साल में 10,000 और निकाले गए।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

अब जी नहीं सकता… Neuralink चिप वाले पहले इंसान का खुलास
Previous Story

अब जी नहीं सकता… Neuralink चिप वाले पहले इंसान का खुलास

चीन अपने डिजिटल युआन नेटवर्क में एक दर्जन नए बैंक जोड़ने की तैयारी में है।
Next Story

‘डिजिटल युआन’ में जुड़ेंगे 12 नए बैंक, डॉलर को टक्कर देने की तैयारी

Latest from Apps

Don't Miss