अब डेटा लीक का डर होगा खत्म! Nvidia लाया सिक्योर AI प्लेटफॉर्म

अब डेटा लीक का डर होगा खत्म! Nvidia लाया सिक्योर AI प्लेटफॉर्म

6 mins read
6 views
March 17, 2026

Nvidia Nemo Claw: Artificial Intelligence के युग में अब एआई काम करने का स्वरूप भी बदलने लगा है। अब यह चैटबॉट से निकलकर AI एजेंट्स की भूमिका में भी दिखाई देने लगा है। कई कंपनियां अब AI एजेंट्स पर फोकस कर रही हैं। ये एजेंट खुद फैसले ले सकते हैं। इसी रेस में Nvidia ने बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने NemoClaw प्लेटफॉर्म पेश किया है। यह OpenClaw का नया और सुरक्षित रूप बताया जा रहा है।

AI सिक्योरिटी पर Nvidia ने उठाया बड़ा कदम। इस नए प्लेटफॉर्म के जरिए कंपनियां अब अपने डेटा और AI एजेंट्स को बेहतर तरीके से कंट्रोल कर पाएंगी, जानिए पूरी डिटेल।

सिक्योरिटी क्यों बन गई सबसे बड़ी चिंता

आज के समय अगर देखा जाए तो AI एजेंट जितना ताकतवर दिख रहा हैं खतरा भी उतना ही बना हुआ है। कंपनियों को डर है कि उनका डेटा लीक हो सकता है। एजेंट गलत फैसले ले सकते हैं। इसी को देखते हुए Nvidia ने NemoClaw में सिक्योरिटी और प्राइवेसी को सबसे ऊपर रखा गया है। सीईओ Jensen Huang ने साफ कहा है कि अब हर कंपनी को AI एजेंट रणनीति बनानी होगी। ठीक वैसे ही जैसे पहले Linux और क्लाउड की जरूरत थी। यानी AI अब विकल्प नहीं, जरूरत बन चुका है।

READ MORE–  AI की गलती का बिल अब कौन भरेगा?

OpenClaw से NemoClaw तक का सफर

OpenClaw पहले से ही डेवलपर्स के बीच काफी लोकप्रिय रहा है। इसे पीटर स्टेनबर्ग ने बनाया था। Nvidia ने उसी को आगे बढ़ाया। बता दें कि NemoClaw में एंटरप्राइज लेवल फीचर्स जोड़े गए। अब कंपनियां ज्यादा सुरक्षित तरीके से AI एजेंट बना सकती हैं। यह सिर्फ Nvidia हार्डवेयर पर निर्भर नहीं है। कोई भी कंपनी इसे अपने सिस्टम पर चला सकती है। साथ ही यह क्लाउड और लोकल दोनों जगह काम करता है। इससे कंपनियों को ज्यादा कंट्रोल मिलता है।

READ MOREChatGPT छोड़कर Claude की ओर क्यों बढ़ रहे हैं यूजर्स?

अभी शुरुआती दौर, लेकिन इरादा बड़ा

फिलहाल यह प्लेटफॉर्म अल्फा स्टेज में है। यानी इसमें कमियां हो सकती हैं। लेकिन Nvidia का लक्ष्य तय है और उसी के अनुसार सारा काम चल रहा है। वह एक ऐसा प्लेटफॉर्म बनाना चाहता है जो पूरी तरह सुरक्षित और भरोसेमंद हो। ऐसा नहीं है कि Nvidia ही इस कार्य को कर रही है। OpenAI भी इस दिशा में काम कर रहा है। Gartner ने भी इसे भविष्य की जरूरत बताया है। इससे साफ है कि आने वाले समय में AI एजेंट्स हर कंपनी का हिस्सा होंगे।

Nvidia ने इसे लॉन्च कर एक बदलाव का संकेत दे दिया है। अब अन्य कंपनियां भी AI को अपनाने के नए तरीके खोजेंगी। लेकिन सिर्फ ताकत के लिए नहीं बल्कि सुरक्षा पर भी होगा।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Nvidia का नया Vera Rubin Space-1 चीप: अब AI अंतरिक्ष में करेगा काम
Previous Story

Nvidia का नया Vera Rubin Space-1 चीप: अब AI अंतरिक्ष में करेगा काम

Britannica और Merriam-Webster ने OpenAI पर लगाया चोरी का आरोप
Next Story

Britannica और Merriam-Webster ने OpenAI पर लगाया चोरी का आरोप

Latest from Artificial Intelligence