ChatGPT छोड़कर Claude की ओर क्यों बढ़ रहे हैं यूजर्स?

ChatGPT छोड़कर Claude की ओर क्यों बढ़ रहे हैं यूजर्स?

8 mins read
7 views
March 16, 2026

Claude AI vs ChatGPT: AI के युग में टूल्स भी तेजी से बदल रही है। वक्त का खेल देखिए, कुछ समय पहले तक अधिकतर लोग ChatGPT का इस्तेमाल करते थे। लेकिन अब कई यूजर्स दूसरे विकल्प भी आजमा चाह रहे हैं। इन्हीं में से एक है Claude, जिसने हाल के महीनों में अपनी ओर काफी ध्यान आकर्षित किया है। यूजर्स का कहना है कि यह टूल उनके काम करने के तरीके के लिए ज्यादा कारगर है। तो आइए जानते हैं दोनों में क्या अंतर है जिसके वजह से यूजर्स शिफ्ट होना चाह रहे हैं।

क्यों टेक यूजर्स के बीच Claude AI तेजी से हो रहा है लोकप्रिय…ChatGPT को छोड इसे क्यों मान रहे हैं बेहतर…जानिए यहां विस्तार से।

नए विकल्प तलाशने की बढ़ती प्रवृत्ति

रिपोर्ट की माने तो कुछ यूजर्स ने ChatGPT से दूरी बनाने के पीछे भिन्न-भिन्न तरह के कारण बताए हैं। कई यूजर इसकी वजह कंपनी की नीतियों में बदलाव और बड़े सरकारी संस्थानों को मानते हैं। तो कुछ नए AI प्लेटफॉर्म को आजमाकर यह देखना चाहते हैं कि कौन-सा टूल उनकी जरूरतों के हिसाब से बेहतर काम करता है।

Claude का अनुभव अलग क्यों लगता है

AI टूल्स के जवाब देने का अंदाज अक्सर एक जैसा लगता है। कई यूजर्स को Google Gemini और ChatGPT के जवाबों में समानता महसूस होती है। लेकिन Claude के साथ बातचीत करते समय शैली कुछ अलग लगती है। इसके जबाव नेचुरल और बातचीत की तरह लगती हैं। साथ ही यह डिफॉल्ट रूप से ज्यादा विस्तारपूर्वक जानकारी देने की भी क्षमता रखता है।

READ MORE- सेमीकंडक्टर की रेस तेज, चीन ने 7nm चिप टेक्नोलॉजी के साथ नई कंपनी की एंट्री

निर्देशों को समझने में बेहतर प्रदर्शन

अगर आप Claude  से जवाब कहानी की शैली में या बुलेट पॉइंट्स में चाहते हैं तो यह उसी फॉर्मेट में लगातार उत्तर देने की कोशिश करता है। यूजर्स के निर्देश को काफी ध्यान से फॉलो करता है। लंबे संवाद में भी यह संदर्भ को बनाए रखने में सक्षम दिखाई देता है, जिससे मुश्किल चर्चाओं को जारी रखना आसान हो जाता है।

READ MORE- गैस बुकिंग के लिए टूट पड़े लोग, ChatGPT को पीछे छोड़ टॉप पर पहुंचा Indian Oil ऐप

संदर्भ याद रखने का अलग तरीका

Claude का मेमोरी सिस्टम भी थोड़ा अलग तरीके से काम करता है। ChatGPT बातचीत का एक सार की तर उसे याद रखता है। वहीं Claude जरूरत पड़ने पर पिछली चैट को देखकर संदर्भ भी बताता है। जिससे पहले की गई चर्चा आसानी से ढूंढ लेता है। Claude जवाब देने में थोड़ी सावधानी बरतता है। यह जल्दबाजी में उत्तर देने की बजाय पहले जानकारी को समझने की कोशिश करता है।

इमेज जनरेशन जैसे फीचर्स सीमित

लेकिन इसमें उन्नत इमेज जनरेशन जैसे मल्टीमॉडल फीचर्स सीमित हैं। थर्ड-पार्टी टूल्स के साथ इंटीग्रेशन भी अपेक्षाकृत कम है। OpenAI का सिस्टम काफी बड़ा माना जाता है। वहीं Claude अभी कुछ प्लेटफॉर्म जैसे GitHub और Slack तक ही सीमित है। Claude के इस्तेमाल में मैसेजिंग लिमिट भी एक बड़ा फर्क पैदा करती है।

READ MORE- Claude AI में आया गजब़ का फीचर, अब चैट में ही तैयार होंगे ग्राफ और डायग्राम

किसके लिए सही विकल्प

इसके बावजूद Claude कुछ खास तरह के यूजर्स के लिए बेहतर विकल्प बन सकता है। खासकर लेखन, रिसर्च, कोडिंग सीखने या लंबी चर्चाओं के लिए यह उपयोगी साबित हो सकता है। अगर कोई यूजर ChatGPT से आगे बढ़कर दूसरा विकल्प तलाशना चाहता है, लेकिन Claude पसंद नहीं आता, तो Google Gemini भी एक विकल्प हो सकता है।

AI टूल चुनना पूरी तरह यूजर्स पर निर्भर करता है कि वो तेज जबाव वाला टूल्स चाहता है या सटीक व फिर विस्तृत जानकारी वाला।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

पटना के एक गोलगप्पा ठेले वाले का iPhone 17 Pro Max इस्तेमाल करते हुए वीडियो वायरल हो गया है।
Previous Story

सोशल मीडिया पर क्यों वायरल हो रहा यह गोलगप्पे वाला? Video वायरल

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss