AI

AI में आया नया अपडेट, अब बिना कमांड के सारे काम करेगा एजेंट

4 mins read
2.1K views
January 5, 2025

नए साल के साथ AI के क्षेत्र में एक नई क्रांति आने वाली है। अब इंसानों के कई काम AI ‘एजेंट’ चुटकियों में कर देंगे।

What is Agentic AI: आज के समय में अधिकतर काम डिजिटल तरीके से हो रहे हैं। आज के समय में AI काफी फेमस है। AI का यूज कई कंपनियां करने लगी हैं। ऐसा माना जा रहा है कि फ्यूचर में AI की काफी डिमांड बढ़ने वाली है। अभी से ही WhatsApp, Instagram और Facebook पर AI फीचर आ गए हैं। ऐसे में नए साल के साथ ही AI के क्षेत्र में एक नई क्रांति आने वाली है, जिससे इंसानों के कई काम अब AI ‘एजेंट’ चुटकियों में कर देंगे।

क्या है AI ‘एजेंट

एजेंटिक AI इंसानों के दिए गए सारे काम को समझकर पूरा कर सकता है। यानी की यह आपकी विदेश यात्राओं की योजना बना देगा, यह इंसानों जैसे काम भी कर सकता है। यह आपके माता-पिता की देखभाल भी कर सकता है। एजेंटिक AI कई तरह से लोगों की मदद कर सकेगा।

पहले क्या होता था

बता दें कि पहले AI सिर्फ नियमों के हिसाब से काम करते थे। उन्हें हर बात बतानी पड़ती थी। AI से काम करवाने के लिए आपको उन्हें कमांड देनी पड़ती थी, लेकिन एजेंटिक AI के आने से आपका काम और भी आसान हो गया है। एजेंटिक AI आपके काम को खुद समझ सकता है और खुद ही फैसले ले सकता है। यानी की अगर आपने कहा कि आप पेरिस जाना चाहते हैं, तो एजेंटिक AI आपके लिए फ्लाइट, होटल और घूमने की जगहें खुद ही ढूंढ लेगा।

यह काम करेगा एजेंटिक AI

माना जा रहा है कि अभी AI में बहुत सारे अपडेट आने की संभावना है। आने वाले समय में AI और भी बेहतर हो सकता है। आने वाले समय में AI एजेंट आपकी विदेश यात्रा की योजना बना सकेंगे, यात्रा के दौरान आपके लिए व्यवस्था कर सकेंगे, यहां तक कि यह इंसानों की तरह काम भी कर सकेगा। जैसे बुजुर्गों की देखभाल करना।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Google Map
Previous Story

बड़े काम का है Google Map का ये फीचर, बचेंगे पैसे

CES 2025
Next Story

CES 2025: AI से लेकर स्मार्ट गैजेट्स का दिखेगा जलवा, इस दिन होगा शुरू

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss