Bluesky CEO पद से हटीं Jay Graber, Toni Schneider संभालेंगे कमान!

Bluesky CEO पद से हटीं Jay Graber, Toni Schneider संभालेंगे कमान!

6 mins read
11 views
March 10, 2026

Bluesky CEO Change:  टेक जगत से बड़ी खबर आ रही है। चर्चित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Bluesky में बड़ा नेतृत्व परिवर्तन हो सकती है। कंपनी के CEO Jay Graber ने एक पोस्ट के माध्यम से अपने पद से हटने की घोषणा कर दी है। आइए जानते हैं आखिर CEO ने अचनाक क्यों इस पद को छोड़ने का एलान किया?

यूजर्स में बढ़ोत्तरी के बावजूद Bluesky में नेतृत्व परिवर्तन क्योंक्या है इसके पीछे की पूरी कहानी…जानिए विस्तार से यहां।

कंपनी नया लीडर की जरूरत

बता दें कि, CEO Jay Graber का कहना है कि Bluesky दिन-प्रतिदिन तेजगति से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में अनुभवी लीडरशीप की जरूरत है, जो काम को समझते हुए अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा सके। उन्होने अपने पोस्ट में यह भी साफ कर दिया है कि अब वे सीईओ पद से हटकर चीफ इनोवेशन ऑफिसर की नई भूमिका निभाएंगी। वे अपने पुराने काम पर लौटने की बात भी कही है। यानी Graber फिर से कोई नया चीज बनाने की तरफ ध्यान देना चाहती है।

अब Toni Schneider संभालेंगे कमान

साथ ही यह भी घोषणा की गई है कि कंपनी के नए अंतरिम सीईओ Toni Schneider होंगे। बता दें कि Schneider इससे पहले Automattic के सीईओ रह चुके हैं। जो WordPress की मूल कंपनी है। वर्तमान में Venture कैपिटल फर्म True Ventures में पार्टनर भी हैं। ये दोनों कंपनी Bluesky के निवेशकों में शामिल भी हैं।

READ MORE–  Microsoft ला रहा है नया AI वाला ऑफिस प्लान

कब और कहां से शुरू हुआ था Bluesky

बात साल 2019 की है जब Jack Dorsey इसकी नींब रखी थी। उस समय Dorsey ट्विटर के लिए प्रॉजेक्ट देखते थे। सन 2021 में Bluesky 2021 को अलग कंपनी के तौर कार्य शुरू किया गया। जिसके   सीईओ Jay Graber को बनाया गया। बाद में Elon Musk ने Twitter को खरीदकर X नाम रख दिया।

तेजी से बढ़ रही है Bluesky की लोकप्रियता

पिछले कुछ वर्षों में Bluesky ने यूजर्स के बीच बड़ी तेजी से प्रसिद्धि प्राप्त की। साल 2024 के नवंबर 1.52 करोड़ यूजर्स थे। वहीं, यह आंकड़ा जनवरी 2025 तक 2.8 करोड़ पहुंच गई। और अब बढ़कर 4.2 करोड़ यूजर्स बताए जा रहे हैं।

READ MORE–  अब गलती से नहीं जाएगा मैसेज! Google Messages में आया जबरदस्त फीचर

बिलियनेयर-प्रूफ प्लेटफॉर्म होने का दावा

Jay Graber का यह कहना है कि Bluesky ओपन-सोर्स तकनीक पर चलती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि, अगर किसी कारण से प्लेटफॉर्म में बड़ा बदलाव होता है, तो यूजर्स आसानी से दूसरे सर्वर पर शिफ्ट हो सकते हैं। यही कारण है कि इसे बिलियनेयर-प्रूफ सोशल नेटवर्क के तौर पर भी जाना जाता है।

Bluesky के लागातार बढ़ते लोकप्रियता आने वाले वर्षों में सोशल मीडिया में कंपीटिशन और तेज हो सकती है। लेकिन देखनेवाली बात यह भी होगी कि CEO Jay Graber अब क्या नया करती है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Previous Story

Elon Musk के टेस्ट स्कोर ने IBM को भी चौंका दिया

Ethereum Foundation ने 72,000 ETH किया स्टेक
Next Story

Ethereum Foundation ने 72,000 ETH किया स्टेक

Latest from Social Media

Don't Miss