WhatsApp पर अब पेड सब्सक्रिप्शन

WhatsApp पर अब पेड सब्सक्रिप्शन, फीचर्स के लिए खर्च करने पड़ेंगे पैसे

6 mins read
10 views
March 6, 2026

WhatsApp Subscription Plan: Telegram और Snapchat के बाद अब WhatsApp में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। यूजर्स अब तक समझते थे कि WhatsApp ऐप पूरी तरह मुफ्त सेवाएं देनेवाली है। लेकिन उनको इस भ्रम से अब निकलना होगा। क्योंकि कंपनी कुछ फीचर्स के लिए प्रीमियम सबस्क्रिप्शन प्लान लाने जा रही है। तो आइए जानते हैं क्या इससे चैटिंग करना भी मुश्किल होगा या फिर पहले की तरह ही निर्बाध रूप से फ्री चैटिंग जारी रहेगी।

WhatsApp यूजर्स को लग सकता है बड़ा झटका! नया प्रीमियम प्लान तैयार…जानिए किन-किन फीचर्स पर खर्च करने पड़ेंगे खर्चे।

प्रीमियम यूजर्स को मिलेगा पसंद के विकल्प

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रीमियम प्लान इस्तेमाल करनेवाले यूजर्स को ऐप में ज्यादा पसंदीदा विकल्प मिलते हैं। इन्हें ऐप की थीम बदलने का अवसर मिलता है। साथी एक्सेंट कलर भी चुन सकते हैं। इसके अलावे, करीब 14 नए ऐप आइकन मिल सकते हैं। जिससे ऐप को नए लुक में ढाला जा सकता है।

अधिक से अधिक पिन करने का विकल्प

इसके आलावे चैट पिन करने की लिमिट बढ़ाई जा सकती है। फिलहाल, WhatsApp में सिर्फ तीन ही चैट पिन की जा सकती है। वहीं प्रीमियम यूजर्स के लिए यह सीमा बढ़ भी सकती है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि यह हमेशा चैट में ऊपर ही रहेगी। रिपोर्ट की माने तो पेड यूजर्स के लिए करीब 20 चैट तक करने सुविधा मिल सकती है।

मेटा ढूंढ रहा है कमाने का जरिया

बता दें कि इस तरह के कई सारे प्लेटफार्म है जो अब रिवेन्यू पर फोकस करना शुरू कर दिया है। जिनमें, Telegram और Snapchat का नाम शुमार हो चुका है। अब WhatsApp के ऑनर कंपनी Meta Platforms भी इस रास्ते पर चल पड़ी है। कंपनी चाहती है अपने इस प्लेटफार्म से अधिक से अधिक रेवन्यू भी जेनरेट करें।

पेड यूजर्स को मिलेंगे और कई सुविधाएं

कंपनी ने पेड सब्सक्राइवर के लिए खास सुविधाएं दी है। जिनमें, स्टिकर पैक, अतिरिक्त रिंगटोन, चैट प्रतिक्रिया जैसी फीचर्स का नाम शामिल है। इनमें कुछ नए विकल्प पर अभी टेस्टिंग जारी है। कुछ अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। इसे WhatsApp Plus नाम रखा गया है।

रिपोट के मुताबिक, सबसे बड़ी बात यह है कि कंपनी बेसिक सेवाओं में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं करने जा रही है। WhatsApp यूजर्स पहले की तरह ही निर्बाध रूप से इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। Voice call  Video call सभी फ्री रहेंगी। साथ ही, Voice Message भी मुफ्त में ही उपलब्ध होने की बात कही जा रही है।

अगर कंपनी ऐसा करती है तो उनके लिए कमाई का अच्छा जरिया बन सकता है विशेष तौर पर उन यूजर्स से जिन्हें अधिक पैसे खर्च कर उक्त सुविधाओं का लाभ उठाने की प्रबल इच्छाएं हैं।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Pentagon ने Anthropic को बताया देश के लिए खतरा
Previous Story

Pentagon ने Anthropic को बताया देश के लिए खतरा

pakistani-hackers-vibeware-india-government-APT36 India Attack
Next Story

भारत के खिलाफ पाकिस्तान की AI साइबर जंग शुरू

Latest from Tech News

Don't Miss