Apple iOS 27 में Core ML की जगह नया फ्रेमवर्क

iOS 27 में AI का बड़ा धमाका, Core ML की होगी छुट्टी!

5 mins read
10 views
March 3, 2026

Apple Core AI framework: Apple एक बार फिर अपने सॉफ्टवेयर सिस्टम में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अपने आगामी डेवलपर इवेंट WWDC में iOS 27 के साथ लंबे समय से इस्तेमाल हो रहे Core ML फ्रेमवर्क को हटाकर एक नए Core AI प्लेटफॉर्म की घोषणा कर सकती है।

Apple एक बार फिर अपने सॉफ्टवेयर सिस्टम में बड़ा फेरबदल करने जा रही है…अब Core ML से Core AI की ओर Apple का रुख…जानिए इससे क्या आनेवाला है बदलाव।

मशीन लर्निंग से बढ़कर AI पर फोकस

टेक इंडस्ट्री में अब मशीन लर्निंग  शब्द को सीमित दायरे वाला माना जाता है, जबकि Artificial Intelligence अधिक व्यापक अवधारणा बन चुका है। Apple का Core ML से Core AI की ओर झुकाव इस बात को दर्शाता है कि कंपनी AI को एल्गोरिदम तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि उसे एक संपूर्ण अनुभव के रूप में पेश करना चाहती है।

डेवलपर्स के लिए आसान होगा AI इंटीग्रेशन

नए Core AI फ्रेमवर्क के जरिए डेवलपर्स को ऐप्स में एडवांस AI मॉडल जोड़ने के लिए कम थर्ड-पार्टी टूल्स की जरूरत पड़ेगी। इसका मतलब है कि AI फीचर्स को शामिल करना पहले से अधिक सरल और व्यवस्थित हो सकता है। इससे iPhone और iPad ऐप्स में अधिक स्मार्ट और पर्सनलाइज्ड फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

READ MORE- डिजिटल इंडिया में Apple का मास्टरस्ट्रोक! 2026 में लॉन्च हो सकता है Apple Pay

यूजर्स को मिलेगा ज्यादा स्मार्ट अनुभव

यह फ्रेमवर्क सीधे तौर पर यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। बेहतर ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग, तेज प्रतिक्रिया और अधिक सक्षम AI टूल्स Apple डिवाइस को और भी तेज बना सकते हैं।

READ MORE- ऐप डाउनलोड से पहले उम्र की जांच! Apple ने लगाया ‘Age Lock’

Siri और Gemini का संभावित तालमेल

AI अपग्रेड को लेकर यह भी बात कही जा रही है कि Apple, iOS 26.5 के साथ Siri और Apple Intelligence को नया रूप दे सकती है। जिसमें Google के Gemini AI मॉडल्स का सहयोग लिया जा सकता है। जो Siri को प्रतिस्पर्धी AI असिस्टेंट्स के मुकाबले मजबूत बना सकता है।

अगले कुछ महीनों में साफ होगी तस्वीर

Apple जून में आयोजित होने वाले WWDC में iOS 27 से जुड़ी विस्तृत जानकारी साझा कर सकती है। फिलहाल कंपनी iOS 26.4 का परीक्षण कर रही है और उसके बाद 26.5 बीटा जारी होने की संभावना है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

30 मिलियन पार करते ही पीएम मोदी बनें नंबर वन
Previous Story

30 मिलियन पार करते ही पीएम मोदी बनें नंबर वन

अब नेटवर्क होगा AI से लैस! Qualcomm का Wi-Fi 8 और 6G मास्टरप्लान तैयार
Next Story

अब नेटवर्क होगा AI से लैस! Qualcomm का Wi-Fi 8 और 6G मास्टरप्लान तैयार

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss