ChatGPT-Gemini को पीछे छोड़ App Store पर Claude नंबर-1

ChatGPT-Gemini को पीछे छोड़ App Store पर Claude नंबर-1

6 mins read
1 views
March 3, 2026

AI App Store Ranking: अमेरिकी टेक बाजार में इस समय AI ऐप्स की जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। इसी बीच Anthropic का चैटबॉट Claude अचानक सुर्खियों में आ गया है। दो महीने पहले तक App Store रैंकिंग में 42वें स्थान पर मौजूद था वो अब सीधे नंबर-1 पर पहुंच चुका है। यह उछाल किसी तकनीकी अपडेट का नतीजा नहीं, बल्कि राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ा हुआ माना जा रहा है। तो आइए जानते हैं इसे नंबर वन बनने के पीछे पूरी कहानी।

AI के सैन्य उपयोग और निगरानी पर असहमति के बीच Claude की लोकप्रियता बढ़ी, दो महीने में 42वें से पहले स्थान पर पहुंचा। जानिए इसके पीछे की कहानी।

AI ऐप्स का टॉप-3 कब्जा

अमेरिका के App Store की टॉप डाउनलोड सूची में इस समय AI चैटबॉट्स का दबदबा है। OpenAI का ChatGPT दूसरे स्थान पर और Google का Gemini तीसरे पायदान पर है। इससे साफ है कि यूजर्स के बीच AI टूल्स की मांग लगातार बढ़ रही है। यह अब मुख्यधारा के ऐप इकोसिस्टम का हिस्सा बन चुके हैं।

सरकार से टकराव बना ट्रिगर

इस उपलब्धि के पीछे का कारण Claude की लोकप्रियता राजनीतिक घटनाक्रम से जोड़ा जा रहा है। इसमें आई इस तेजी के पीछे अमेरिकी सरकार के साथ चला विवाद अहम भूमिका निभा रहा है। पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump और डिपार्टमेंट ऑफ वॉर के सचिव Pete Hegseth ने Anthropic पर राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर कड़ी टिप्पणी की। सरकार ने संघीय स्तर पर कंपनी की तकनीक के उपयोग को रोकने की दिशा में कदम उठाने की बात कही है।

READ MORE- Kalshi CEO ने Iran मार्केट विवाद पर दिया जवाब

ठकराव की जड़ रक्षा क्षेत्र में असहमति

विवाद की जड़ AI के सैन्य उपयोग को लेकर है। Anthropic ने स्पष्ट किया कि मौजूदा AI मॉडल पूरी तरह स्वायत्त हथियार प्रणालियों के लिए पर्याप्त विश्वसनीय नहीं हैं। कंपनी का कहना है कि जल्दबाजी में ऐसे उपयोग से सैनिकों और नागरिकों दोनों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। इसके अलावा, कंपनी ने व्यापक घरेलू निगरानी को लेकर भी आपत्ति जताई और इसे नागरिक अधिकारों के खिलाफ बताया।

READ MORE-  Anthropic और अमेरिकी रक्षा विभाग के बीच बढ़ता विवाद

जनता का रुख और डिजिटल समर्थन

राजनीतिक बयानबाजी के बीच Claude की डाउनलोड संख्या में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है। इससे यह बातें निकलकर सामने आ रही है कि यूजर्स इस बहस को गंभीरता से देख रहे हैं। कई विश्लेषकों का मानना है कि यह डिजिटल सपोर्ट का रूप भी हो सकता है, जहां लोग किसी कंपनी के रुख से सहमति जताने के लिए उसके प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल बढ़ा देते हैं।

इससे यह साफ होता है कि AI उद्योग तकनीकी नवाचार ही नहीं, नीति, नैतिकता और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों से भी गहराई से जुड़ चुका है। Claude का नंबर-1 पर पहुंचना इसी बदलते वातावरण का संकेत है।

Rahul Ray

मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Instagram ने फॉलो लिमिट 7,500 तय की है।
Previous Story

Instagram पर आप कितने अकाउंट्स फॉलो कर सकते हैं? Video Viral

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss