MWC 2026 में सुनील मित्तल को Lifetime Achievement Award

MWC 2026 में सुनील मित्तल को Lifetime Achievement Award

6 mins read
5 views
March 2, 2026

Sunil Mittal GSMA Honor: भारतीय उद्योगपति और Bharti Enterprises के संस्थापक सुनील मित्तल को टेलीकॉम इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए GSMA Lifetime Achievement Award से सम्मानित किया गया। यह सम्मान Mobile World Congress 2026 में प्रदान किया गया। इस मौके पर स्पेन के राजा Felipe VI, प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज, कैटालोनिया के राष्ट्रपति साल्वाडोर इल्ला और दुनिया भर के प्रमुख टेलीकॉम उद्योग के नेता मौजूद रहे।

Sunil Bharti Mittal को टेलीकॉम इंडस्ट्री में उनके योगदान के लिए GSMA Lifetime Achievement Award से सम्मानित किया गया। यह भारत और दुनिया के डिजिटल विकास का प्रतीक है।

टेलीकॉम इंडस्ट्री में योगदान

GSMA का यह पुरस्कार टेलीकॉम इंडस्ट्री का सबसे बड़ा सम्मान माना जाता है। इसे उन्हीं लोगों को दिया जाता है जिन्होंने वैश्विक कम्युनिकेशन इंडस्ट्री में महत्वपूर्ण बदलाव लाया हो और ऑपरेटरों, सरकारों, व्यवसायों और अरबों यूजर्स पर असर डाला हो। मित्तल ने Bharti Airtel को दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल ऑपरेटरों में से एक बनाया। कंपनी के पास भारत और अफ्रीका में मिलाकर 500 मिलियन से ज्यादा ग्राहक हैं। उनके प्रयासों ने कम कीमत वाले मोबाइल सर्विस और डिजिटल उपयोग को बढ़ावा दिया।

READ MORE: अब हाईवे पर मोबाइल जान लेने का कारण नहीं, बचाने का हथियार बनेगा

GSMA में नेतृत्व

सुनील मित्तल 2017-2018 में GSMA के चेयरमैन भी रहे। इस दौरान उन्होंने टेलीकॉम सेक्टर में निवेश, नवाचार और सहयोग को बढ़ावा दिया। उनका हमेशा यह मकसद रहा कि डिजिटल सेवाओं का लाभ उन लोगों तक पहुंचे, जो अब तक इससे वंचित थे। इससे वैश्विक स्तर पर डिजिटल समावेशन को बढ़ावा मिला।

पहले भी मिल चुके सम्मान

मित्तल को इससे पहले 2008 और 2016 में GSMA Chairman Award और 2019 में Mobile World Congress में उनके नेतृत्व के लिए सम्मानित किया जा चुका है। यह पुरस्कार उनके लगातार योगदान और टेलीकॉम इंडस्ट्री में उनके प्रभाव को मान्यता देता है।

READ MORE: 30 साल पहले भारत में हुई पहली मोबाइल कॉल

मित्तल का संदेश

सम्मान ग्रहण ाद मित्तल ने कहा कि यह पुरस्कार भारत के टेलीकॉम सफर और Bharti टीम के सामूहिक प्रयास का प्रतीकरने के बक है। उन्होंने कहा कि टेलीकॉम एक ऐसी ताकत है जो अवसर बढ़ाती है और मानव क्षमता को खोलती है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी में तेजी आएगी, इंडस्ट्री को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि विकास सभी के लिए समान रूप से लाभकारी हो और आने वाली पीढ़ियों के लिए टिकाऊ रहे।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Google Phone ऐप में नया Your Calling Card फीचर रोलआउट होना शूरू
Previous Story

Android यूज़र्स के लिए खुशखबरी! आ गया कॉलिंग का अंदाज़ बदलनेवाले फीचर

Latest from Latest news

Don't Miss