Pomelli India Launch: Google ने भारत में अपना नया AI टूल Pomelli लॉन्च कर दिया है। यह टूल खास तौर पर छोटे और मध्यम कारोबारियों के लिए बनाया गया है, ताकि वे बिना बड़ी मार्केटिंग टीम के भी शानदार सोशल मीडिया कैंपेन तैयार कर सकें। Google ने X पर पोस्ट करते हुए बताया कि Pomelli अब भारत में उपलब्ध है और यह छोटे व्यवसायों को तेज और आसान तरीके से ब्रांड के मुताबिक कंटेंट बनाने में मदद करेगा।
छोटे कारोबारियों के लिए बड़ी खबर! Google का Pomelli टूल अब भारत में लॉन्च हो गया है, जो कंटेंट क्रिएशन को आसान बनाता है और बिना बड़ी टीम के शानदार मार्केटिंग कैंपेन तैयार करता है।
छोटे कारोबारियों के लिए बड़ी मदद
भारत में लाखों छोटे बिजनेस इंस्टाग्राम, व्हाट्सऐप और लोकल विज्ञापनों के जरिए अपनी पहचान बनाते हैं, लेकिन हर दिन नया और आकर्षक कंटेंट बनाना आसान नहीं होता। कई दुकानदार साधारण टेम्पलेट्स या फ्रीलांसर पर निर्भर रहते हैं, जिससे समय और पैसा दोनों खर्च होता है। Pomelli ऐसे कारोबारियों के लिए काम आसान बनाने का दावा करता है। कंपनी के मुताबिक, यह टूल सिर्फ तीन आसान स्टेप्स में असरदार और ब्रांड से मेल खाते कैंपेन तैयार कर सकता है।
We’re excited to announce that Pomelli by @GoogleLabs has just launched in India 🚀
Pomelli is an AI marketing tool that helps small businesses create scalable, on-brand content to elevate their marketing.
Here are a few tips to get started:
– Start by entering your website… pic.twitter.com/CYOZhFTTdD— Google India (@GoogleIndia) February 26, 2026
कैसे काम करता है Pomelli?
Pomelli सबसे पहले आपके बिजनेस को समझता है। इसके लिए आपको अपनी वेबसाइट का URL डालना होता है। इसके बाद यह आपके ब्रांड का एक Business DNA प्रोफाइल तैयार करता है। इस प्रोफाइल में आपके ब्रांड की भाषा, फॉन्ट, रंग और इमेज स्टाइल जैसी चीज़ों का विश्लेषण किया जाता है।
READ MORE: आंध्र प्रदेश में Google का 1 गीगावाट AI डेटा सेंटर, 10 बिलियन डॉलर का निवेश
काम करने की प्रक्रिया बहुत आसान है
- वेबसाइट डालकर Business DNA बनाएं।
- अपने ब्रांड के हिसाब से कैंपेन आइडिया पाएं।
- एडिट करके तैयार करें प्रोफेशनल क्रिएटिव।
Google के अनुसार, अपनी वेबसाइट का URL डालें और Pomelli आपके बिज़नेस की पहचान समझकर ऑन-ब्रांड कैंपेन तैयार करेगा।
READ MORE: Google के पूर्व CEO ने दी चेतावनी, चैटबॉट्स बन सकते हैं बड़ा खतरा
Photoshoot और Animate जैसे खास फीचर्स
Pomelli में Photoshoot नाम का एक नया फीचर दिया गया है। इसकी मदद से आप किसी साधारण प्रोडक्ट फोटो को प्रोफेशनल स्टूडियो शॉट में बदल सकते हैं। आपको बस अपनी फोटो अपलोड करनी है, बाकी काम टूल खुद संभाल लेगा। आप स्टूडियो या लाइफस्टाइल जैसे टेम्पलेट चुन सकते हैं और जरूरत के मुताबिक बदलाव कर सकते हैं। इसके अलावा Animate फीचर भी दिया गया है, जो Veo 3.1 तकनीक पर आधारित है। इससे आप अपने कैंपेन में मूवमेंट जोड़ सकते हैं, जिससे सोशल मीडिया पोस्ट ज्यादा आकर्षक बनते हैं।
