Ubisoft की बड़ी तैयारी, नए Assassin Creed और Far Cry गेम्स पर काम जारी

Ubisoft की बड़ी तैयारी, नए Assassin Creed और Far Cry गेम्स पर काम जारी

7 mins read
230 views
February 24, 2026

Ubisoft New Games: फ्रांस की मशहूर गेमिंग कंपनी Ubisoft ने अपने फैंस के लिए बड़ी खबर दी है। कंपनी के CEO यवेस गुइलेमोट ने पुष्टि की है कि Assassin Creed, Far Cry और Rainbow Six जैसी लोकप्रिय गेम फ्रेंचाइजी के कई नए टाइटल अभी विकास में हैं। नई स्टूडियो संरचना के तहत इन गेम्स को और बड़े स्तर पर विकसित किया जा रहा है। खास बात यह है कि Assassin Creed के कुछ नए गेम सिंगल प्लेयर के साथ-साथ मल्टीप्लेयर अनुभव भी देंगे।

Ubisoft नए Assassin Creed, Far Cry और Rainbow Six गेम्स पर काम कर रही है, जबकि कंपनी बड़े पुनर्गठन के तहत अपनी स्टूडियो संरचना और रणनीति को भी बदल रही है।

Assassin Creed और Far Cry के नए प्रोजेक्ट

गिलेमो के अनुसार, Assassin Creed ब्रांड के तहत कई गेम्स बन रहे हैं। वहीं, Far Cry सीरीज के लिए भी दो बेहद promising प्रोजेक्ट्स पर काम जारी है, जिससे फैंस के बीच उत्साह और बढ़ गया है।

Rainbow Six Mobile की वैश्विक लॉन्च तारीख

Rainbow Six फ्रेंचाइजी को लेकर कंपनी ने Year 11 रोडमैप भी साझा किया है। बहुप्रतीक्षित Rainbow Six Mobile अब 23 फरवरी को दुनिया भर में लॉन्च होगा। यह गेम मोबाइल पर कहीं भी खेलने की सुविधा देगा, जिससे इसकी पहुंच और लोकप्रियता बढ़ने की उम्मीद है।

लागत कटौती के बीच कुछ गेम रद्द

यह घोषणा ऐसे समय आई है जब रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी लागत कम करने और पुनर्गठन रणनीति के तहत लगभग 6 गेम प्रोजेक्ट्स रद्द कर सकती है। इनमें Prince of Persia: The Sands of Time का नाम भी शामिल बताया जा रहा है। Ubisoft का कहना है कि विकास रोकने के पीछे मुख्य कारण गुणवत्ता संबंधी चिंताएं हैं।

READ MORE: ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट में Epic Games केस को आंशिक हार

Ubisoft का बड़ा पुनर्गठन प्लान

Ubisoft फिलहाल बड़े स्तर पर बदलाव कर रही है। कंपनी को 5 स्वतंत्र क्रिएटिव डिवीजनों में बांटा जा रहा है। हर डिवीजन अपनी फ्रेंचाइजी का पूरा काम संभालेगा। इसमें ब्रांड प्लानिंग, डेवलपमेंट, मार्केटिंग और बिक्री तक।

नई संरचना के तहत हर डिवीजन का अपना नेतृत्व और बजट होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों का वेतन अब खिलाड़ी जुड़ाव और वैल्यू क्रिएशन जैसे प्रदर्शन संकेतकों से जुड़ा होगा।

पांच क्रिएटिव हाउस क्या संभालेंगे

  • Creative House 1: Assassin Creed, Far Cry और Rainbow Six जैसे बड़े ब्रांड्स को अरबों डॉलर की वार्षिक फ्रेंचाइज़ी बनाने पर फोकस करेगा।
  • Creative House 2: The Division, Ghost Recon और Splinter Cell जैसे प्रतिस्पर्धी और को-ऑप शूटर गेम्स संभालेगा।
  • Creative House 3: For Honor, The Crew, Riders Republic, Brawlhalla और Skull & Bones जैसे लाइव-सर्विस गेम्स पर काम करेगा।
  • Creative House 4: Anno, Might & Magic, Rayman, Prince of Persia और Beyond Good & Evil जैसे कहानी-प्रधान और फैंटेसी गेम्स संभालेगा।
  • Creative House 5: Just Dance, Hungry Shark, Uno और Hasbro टाइटल्स जैसे कैजुअल और फैमिली-फ्रेंडली गेम्स को मजबूत करेगा।

READ MORE: Google और Epic Games ने ऐप स्टोर में बदलाव पर किया समझौता

कुल मिलाकर, Ubisoft का नया ढांचा लोकप्रिय फ्रेंचाइजी को मजबूत करने और तेजी से बदलते गेमिंग बाजार में प्रतिस्पर्धा बनाए रखने की रणनीति का हिस्सा है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

भारत में iQOO 15R हुआ लॉन्च
Previous Story

गेमिंग लवर्स के लिए खशखबरी! भारत में iQOO 15R हुआ लॉन्च

HONOR MWC 2026 में अपना पहला ह्यूमनॉइड रोबोट लॉन्च करने जा रहा है।
Next Story

फोन नहीं, रोबोट! होगा MWC 2026 में HONOR का मेगा सरप्राइज

Latest from Gaming

Don't Miss